बंगाल में आज शुभेंदु मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 35 नए मंत्री लेंगे शपथ, इन्हें मिल सकता है मौका
बंगाल में हुआ सत्ता परिवर्तन अब पूरी तरह से आकार लेता नजर आ रहा है। भाजपा सरकार के गठन के 22 दिन बाद अब शुभेंदु अधिकारी आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। 9 मई को शुभेंदु ने बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। तब से ही इस बात की
बंगाल में हुआ सत्ता परिवर्तन अब पूरी तरह से आकार लेता नजर आ रहा है। भाजपा सरकार के गठन के 22 दिन बाद अब शुभेंदु अधिकारी आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं।
9 मई को शुभेंदु ने बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। तब से ही इस बात की चर्चा हो रही है कि वो अपने मंत्रिमंडल में किन चेहरों को जगह देने वाले हैं। अब इस बात का सस्पेंस खत्म हो चुका है। चलिए जान लेते हैं कौन कौन से मंत्री शपथ लेने वाले हैं।
शुभेंदु का मंत्रिमंडल विस्तार
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ए पोस्ट शेयर करते हुए अपने नवगठित राज्य मंत्रिमंडल के सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी दी। बता दें कि 35 मंत्री सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ लेने वाले हैं। राज्यपाल आरएन रवि इन मंत्रियों को शपथ दिलाने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने लिखा “सोमवार सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राष्ट्रवादी राज्य सरकार की कैबिनेट लोक भवन में शपथ ग्रहण करेगी। पश्चिम बंगाल के 35 मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे, जो उन्हें महामहिम माननीय राज्यपाल आर एन रवि दिलाएंगे। हम पश्चिम बंगाल की जनता के आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
Tomorrow at 11 AM, the full Cabinet of the democratically elected Nationalist State Government of West Bengal will be sworn in at the Lok Bhavan.
35 Ministers of the WB Govt will take their Oath of Office, administered by His Excellency; the Hon’ble Governor Shri R.N. Ravi Ji.
We…— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 31, 2026
इन्हें मिल सकती है जगह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा मंत्रिमंडल के इस विस्तार में कई प्रमुख नेताओं को शामिल कर सकती है। इसमें तृणमूल कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह, राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता, भाजपा नेता रूपा गांगुली और अशोक डिंडा का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहने के बाद भाजपा में शामिल हुए तपस रॉय को भी जगह दी जा सकती।
जिन विधायकों में चुनाव में अपनी सीट भरकर आ रखी है उन्हें भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसमें कुल्टी विधायक अजय कुमार पोद्दार, सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष, फालाकाटा विधायक दीपक बर्मन, हबीबपुर विधायक जायल मुर्मू शामिल हैं। पश्चिम बंगाल मंत्रिपरिषद में ज्यादा से ज्यादा 44 मंत्री शामिल हो सकते हैं ऐसे में यह विस्तार बहुत अहम माना जा रहा है।
15 साल बाद तृणमूल कांग्रेस हुई बाहर
बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्य विधानसभा में 207 सीट जीतने के बाद स्पष्ट बहुमत से तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के अंत किया। टीएमसी केवल 80 सीटों पर स्मार्ट कर रह गई। 2011 में सत्ता में आने के बाद यह तृणमूल कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन कहा जा रहा है।