भोपाल के वीआईपी इलाके में पूर्व मंत्री के घर चोरी, उमंग सिंघार ने MP की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले में चोरी की घटना को लेकर कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब राजधानी के वीआईपी इलाके

Aug 10, 2026 - 12:30
भोपाल के वीआईपी इलाके में पूर्व मंत्री के घर चोरी, उमंग सिंघार ने MP की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले में चोरी की घटना को लेकर कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब राजधानी के वीआईपी इलाके में मंत्री, विधायक और अफसरों के घर सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि प्रदेश में कानून का राज आखिर कब स्थापित होगा।

पूर्व मंत्री के घर चोरों ने लगाई सेंध

रविवार को चोर भोपाल के चार इमली इलाके में स्थित पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले में घुस गए। बदमाशों ने कई दरवाजों के ताले तोड़े और जिन दरवाजों के ताले नहीं टूट सके, उनके कुंदे उखाड़ दिए गए। बताया जा रहा है कि चोर बंगले से नल की टोटियां समेत अन्य सामान ले गए। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। खास बात यह है कि आसपास के लोगों को वारदात की भनक तक नहीं लगी।

घटना के बाद बंगले की सुरक्षा और इलाके में पुलिस निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि पूर्व मंत्री का सरकारी बंगला स्पेशल डीजी अजय शर्मा के बंगले के ठीक सामने है। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार को घेर रही है और सवाल कर रही है।

उमंग सिंघार ने कानन व्यवस्था पर सवाल उठाए

उमंग सिंघार ने फिर से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री मोहन यादव से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी क्षेत्र में पूर्व मंत्री का घर भी चोरों से सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा के क्या हाल होंगे।  कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है।’

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।