MP News: जुलाई में 9.26 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10 करोड़ 96 लाख की छूट, टाइम ऑफ डे टैरिफ के तहत दी गई राहत

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के जिलों में टाइम ऑफ डे टैरिफ के तहत 9 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 10 करोड़ से अधिक की छूट दी गई है। इनमें भोपाल रीजन के 7 लाख 59 हजार 792 उपभोक्ताओं को 839.90 लाख रुपये तथा ग्वालियर रीजन के 1 लाख 66 हजार

Aug 20, 2026 - 10:30
MP News: जुलाई में 9.26 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10 करोड़ 96 लाख की छूट, टाइम ऑफ डे टैरिफ के तहत दी गई राहत

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के जिलों में टाइम ऑफ डे टैरिफ के तहत 9 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 10 करोड़ से अधिक की छूट दी गई है। इनमें भोपाल रीजन के 7 लाख 59 हजार 792 उपभोक्ताओं को 839.90 लाख रुपये तथा ग्वालियर रीजन के 1 लाख 66 हजार 945 उपभोक्ताओं को 256.53 लाख रुपये की छूट प्रदान की गई।

दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के जिलों (भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग) के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ व्यवस्था के तहत सोलर आवर्स (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) में बिजली की खपत पर 20% तक की विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है। जुलाई-2026 में कंपनी कार्यक्षेत्र के कुल 9 लाख 26 हजार 737 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों में कुल 10 करोड़ 96 लाख 42 हजार रुपये की टाइम ऑफ डे छूट का सीधा लाभ मिला।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ के तहत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर आवर्स (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) बिजली उपयोग करने पर ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर में 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटरिंग पहल के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर में बिजली उपयोग करने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कहां और कैसे करें संपर्क

स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा  कैलाश कुमार चौधरी, प्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही Smartmeteringcellbhopal@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

स्मार्ट मीटर के फायदे

  • ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है।
  • बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती।
  • ऐप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं।
  • ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, ताकि ऊर्जा की खपत को बेहतर बना सकते हैं।
  • ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन ट्रैक करने और नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।
  • ऊर्जा की खपत को कम करने से पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव कम होता है।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए अपने परिसरों में स्मार्ट मीटर लगवाएं। स्मार्ट मीटर न केवल ऊर्जा प्रबंधन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर नियंत्रण रखने और आर्थिक बचत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली की खपत को ट्रैक करने, ऊर्जा बचत करने तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से कहीं से भी अपनी खपत की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।