Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 6 IAS और 2 IPS अफसरों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट
कर्नाटक में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS IPS Transfer 2026) देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 6 आईएएस और दो आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में नए सचिव की नियुक्ति की गई है। डीजीपी और आईजीपी पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित
कर्नाटक में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS IPS Transfer 2026) देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 6 आईएएस और दो आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में नए सचिव की नियुक्ति की गई है। डीजीपी और आईजीपी पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश 7 जून रविवार को जारी किया गया है।
आईएएस अधिकारी अंजुम प्रवेश जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें फॉरेस्ट, इकोलॉजी एंड एनवायरमेंटल डिपार्टमेंट में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। मनीष मौदगिल, विशेष आयुक्त (एडमिन, रिवेन्यू एंड आईटी) ग्रेटर बेंगलुरु प्राधिकरण को मुख्यमंत्री (प्रोग्राम और प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन) के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
दीपा चोलन, सचिव शहरी विकास विभाग को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक सचिव, परिवहन विभाग बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है। वह डॉ प्रसाद एनवी का स्थान ग्रहण करेंगे। कावेरी बीबी को शहरी विकास विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ वेंकटेश एम. वी सचिव, योजना, कार्यक्रम निगरानी एवं सांख्यिकी विभाग को तत्काल प्रभाव से सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉक्टर सेल्वमणि आर को मैनेजिंग डायरेक्टर, कर्नाटक अर्बन वॉटर सप्लाई एंड ड्रेनेज बोर्ड को स्थानांतरित करके आयुक्त, ट्रांसपोर्ट एंड रोड सेफ्टी बेंगलुरु पद पर नियुक्त किया गया है।
कर्नाटक सरकार ने इन आईपीएस अफसरों को सौंपा नया पदभार
बैच 1994 के आईपीएस अधिकारी डॉ प्रणब मोहंती, पुलिस महानिदेशक (DGP) आंतरिक सुरक्षा प्रभाग को पुलिस महानिदेशक आपराधिक जांच विभाग, विशेष इकाइयां और आर्थिक अपराध पद पर तैनात किया गया है। साथ ही वह पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध), आपराधिक जांच विभाग का समवर्ती प्रभार भी संभालेंगे। बैच 2006 के आईपीएस आधिकारिक डॉ चंद्रगुप्त इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (IGP), सिक्योरिटी इंटेलिजेंस को स्थानांतरित करके इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, इंटेलिजेंस बेंगलुरु के पद पर नियुक्त किया गया है।