IAS Transfer: राज्य में 9 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?
महाराष्ट्र में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। महिला एवं बाल कल्याण के आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा प्रबंध निदेशक, नगर निगम आयुक्त और सीईओ समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और
महाराष्ट्र में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। महिला एवं बाल कल्याण के आयुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा प्रबंध निदेशक, नगर निगम आयुक्त और सीईओ समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से सबंधित आदेश 6-8 जुलाई के बीच जारी किया गया है।
बुधवार को जारी आदेश के तहत रूचेश जयवंशी, प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र स्टेट फार्मिंग कॉर्पोरेशन, पुणे को स्थानांतरित करके महात्मा फुले बैकवर्ड क्लास डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है। 6 जुलाई को जारी आदेश के तहत रंजीत कुमार को स्टडी लीव से वापस लौटने पर एडिशनल डायरेक्टर जनरल, YASHADA पद पर नियुक्त किया गया है।
महिला एवं बाल कल्याण के नए आयुक्त आयुक्त?
वर्षा लड्डा को महिला एवं बाल कल्याण पुणे के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह अमरावती नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर कार्यरत थी। अमरावती नगर निगम का नया नगर आयुक्त डॉ मंगेश गोंदवले को बनाया गया है। वहीं जगदीश मिनियार, आयुक्त, महिला एवं बाल कल्याण को स्थानांतरित करके मुख्य प्रशासक (न्यू टाउनशिप), CIDCO छत्रपति संभाजी नगर पद पर नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- आईएएस अधिकारी श्रीधर दुबे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन नवी मुंबई पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- पंकज देवरे,सचिव, प्रोटक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स के लिए महाराष्ट्र स्टेट कमिशन, मुंबई को स्थानांतरित करके ज्वाइंट मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर, MMRDA मुंबई पद पर नियुक्त किया गया है।
- डॉ मंजिरी मनोलकर, कमिश्नर, ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट पुणे को स्थानांतरित करके मैनेजिंग डायरेक्टर महाराष्ट्र स्टेट फार्मिंग कॉर्पोरेशन पुणे पद पर नियुक्त किया गया है। निलेश सागर, सीईओ, नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन नवी मुंबई को आयुक्त, ट्राइबल रिसर्च एंड एंड ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट पुणे पद का प्रभार सौंपा गया है।