अजय राय के स्वागत में अयोध्या में बनी मछली, मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस को घेरा, बोले- यह हिंदू धर्म को चुनौती

अयोध्या के तारुन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मछली बनाए जाने के वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे हिंदू आस्था पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि

Aug 24, 2026 - 14:30
अजय राय के स्वागत में अयोध्या में बनी मछली, मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस को घेरा, बोले- यह हिंदू धर्म को चुनौती

अयोध्या के तारुन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मछली बनाए जाने के वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे हिंदू आस्था पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार सनातन और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करती आई है।

विश्वास सारंग ने कहा कि अयोध्या वह पावन स्थान है, जहां भगवान राम का जन्म हुआ और आज रामलला विराजमान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले राम मंदिर का विरोध किया और भगवान राम के अस्तित्व को नकारा, अब उसके नेता हिंदू आस्था को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।

‘कांग्रेस अध्यक्ष ने जो किया, वह शर्मनाक’

मंत्री सारंग ने कहा, “जहां रामलला और हनुमान जी साक्षात विराजमान हैं, वहां मछली बना रहे हैं, वहां नॉनवेज की पार्टी कर रहे हैं।” उन्होंने इसे हिंदू धर्म को सीधे चुनौती बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने जो किया है, वह शर्मनाक है।

सारंग ने इस दौरान केरल की एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने वहां सरेआम गोवंश काटकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया था और अब अयोध्या में सामने आया घटनाक्रम भी उसी मानसिकता को दिखाता है।

सारंग बोले- हिंदू समाज इसका जवाब देगा

विश्वास सारंग ने पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस के इस तरह के कृत्यों को हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा और इसका जवाब देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने सनातन और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया हो।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।