2 लाख रुपये किराये में लंदन में कैसा मिलता है आशियाना? भारतीय महिला ने दिखाया छोटा सा स्टूडियो

लंदन में रहने का सपना देखने वालों के लिए एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने बताया कि वह सिर्फ 215 वर्गफुट के छोटे से स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए हर महीने करीब 1,850 पाउंड यानी 2 लाख रुपये से ज्यादा किराया देती है। वीडियो में उसने अपने छोटे लेकिन महंगे घर का टूर दिखाया है।

Aug 23, 2026 - 20:30
2 लाख रुपये किराये में लंदन में कैसा मिलता है आशियाना? भारतीय महिला ने दिखाया छोटा सा स्टूडियो

New Delhi: लंदन… दुनिया के उन शहरों में शामिल है, जहां बसने का सपना लाखों लोग देखते हैं। अपनी शानदार लाइफस्टाइल, बेहतर अवसरों और अलग-अलग देशों के लोगों के साथ रहने के अनुभव की वजह से यह शहर दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है। बड़ी संख्या में भारतीय भी लंदन में रहकर नौकरी कर रहे हैं और अपनी जिंदगी बना रहे हैं। लेकिन लंदन में रहने की कीमत कितनी ज्यादा हो सकती है, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय महिला ने दिखाया है कि करीब 2 लाख रुपये महीने के किराये में उसे लंदन में कैसा घर मिला है।

215 वर्गफुट के स्टूडियो का 2 लाख रुपये किराया

कंटेंट क्रिएटर आर्या कोठारी ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह महिला से उसके घर और किराये के बारे में सवाल करते नजर आते हैं। महिला बताती है कि वह अपने छोटे से स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए हर महीने करीब 1,850 पाउंड किराया देती है, जो भारतीय मुद्रा में 2 लाख रुपये से ज्यादा बैठता है। जब महिला से घर के साइज के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसका अपार्टमेंट सिर्फ 215 वर्गफुट यानी करीब 24 गज का है।

एक ही जगह पर किचन, बेडरूम और लिविंग एरिया

वीडियो में महिला अपने पूरे स्टूडियो का टूर कराती है। इतने छोटे स्पेस में ही किचन, लिविंग एरिया और बेडरूम बनाया गया है। महिला बताती है कि वह इसी छोटे से किचन में खाना बनाती है और इसी जगह पर रहती और सोती भी है। वह खुद भी मानती है कि घर का साइज काफी छोटा है और इसके मुकाबले किराया बहुत ज्यादा है। हालांकि, लंदन में रहने के अपने अलग फायदे भी हैं।

भारत में ज्यादा आरामदायक जिंदगी, लेकिन लंदन की पसंद अलग

महिला ने बताया कि वह रिन्यूएबल एनर्जी ट्रेडिंग सेक्टर में काम करती है। उसका कहना है कि शायद वह इस घर के लिए अपनी क्षमता से ज्यादा किराया चुका रही है, लेकिन लंदन में रहने का अनुभव उसके लिए खास है। उसने बताया कि भारत में वह ज्यादा आरामदायक जिंदगी जी सकती है, लेकिन लंदन की आजादी, अलग-अलग देशों के लोगों से मिलने और नई संस्कृति को समझने का अनुभव उसे पसंद है।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।