काम की खबर: 3 दिन के लिए बंद रहेगा EPFO पोर्टल, ये है कारण, जानिए किन सर्विसेस पर पडे़गा असर

ईपीएफओ (EPFO) पोर्टल पर 26 से 28 जून (शुक्रवार से रविवार) तक तीन दिनों के लिए ऑनलाइन क्लेम और प्रोसेसिंग से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। हालांकि माइग्रेशन के समय से पहले जमा किए गए क्लेम पर सर्विस शुरू होने के बाद प्रोसेसिंग की जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी

Jun 25, 2026 - 16:30
काम की खबर: 3 दिन के लिए बंद रहेगा EPFO पोर्टल, ये है कारण, जानिए किन सर्विसेस पर पडे़गा असर

ईपीएफओ (EPFO) पोर्टल पर 26 से 28 जून (शुक्रवार से रविवार) तक तीन दिनों के लिए ऑनलाइन क्लेम और प्रोसेसिंग से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। हालांकि माइग्रेशन के समय से पहले जमा किए गए क्लेम पर सर्विस शुरू होने के बाद प्रोसेसिंग की जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है।

ईपीएफओ ने बताया है कि पोर्टल पर सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन और डेटाबेस कंसोलिडेशन के चलते यह अस्थायी शटडाउन 26 जून 2026 की रात 12:00 बजे (आधी रात) से शुरू होकर 28 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि तकनीकी अपग्रेड का काम पूरा होने के बाद 29 जून 2026 को रात 00:00 बजे से सभी सेवाएं दोबारा से शुरू हो जाएंगी।

इस तीन दिनों में पीएफ खाताधारक पोर्टल पर किसी भी प्रकार के नए क्लेम (जैसे एडवांस पीएफ निकासी, पूरा पीएफ निकालना या ट्रांसफर) के लिए रिक्वेस्ट सबमिट नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही, विभाग की ओर से क्लेम प्रोसेसिंग का काम भी इस दौरान पूरी तरह ठप रहेगा। जिन सद्सयों ने माइग्रेशन अवधि से पहले अपने क्लेम आवेदन जमा कर दिए हैं, उनके आवेदनों पर काम सेवाएं दोबारा बहाल होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।

पोर्टल बंद रहने के दौरान सदस्य अपने अकाउंट की जानकारी पाने के लिए UMANG ऐप, SMS, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल सर्विसेस का यूज कर सकते हैं। UMANG ऐप के जरिए सदस्य अपना पीएफ बैलेंस, पासबुक और क्लेम स्टेटस जैसी जानकारी देख सकते हैं। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO की मिस्ड कॉल सर्विसेस का यूज कर खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। SMS सर्विसेस भी सदस्यों को खाते की बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराएगी।

पीएफ बैलेंस या पासबुक चेक करने के लिए ईपीएफओ के पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस कॉल सुविधा (9966044425), एसएमएस या हेल्पलाइन नंबर 14470 का उपयोग कर सकते हैं। ईपीएफओ ने उपभोक्ताओं को होने वाली इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताया है।

जल्द UPI और ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे

गौरतलब है कि EPFO कर्मचारियों-खाताधारकों के लिए जून अंत तक UPI और ATM के जरिए पीएफ अकाउंट से फंड निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इस नई सुविधा के लागू होने के बाद सभी सदस्य लंबी कागजी कार्रवाई के बिना सीधे UPI ऐप्स के जरिए अपने आधार-लिंक्ड बैंक खाते में क्लेम की राशि ट्रांसफर कर सकेंगे।

ईपीएफओ-सक्षम एटीएम या यूपीआई-सक्षम कियोस्क पर UAN और OTP प्रमाणीकरण के जरिए सीधे नकद निकासी भी की जा सकेगी। इससे पीएफ से अकाउंट में सुधार, शिकायतों के निपटारे पैसा निकालना, डाटा अपडेट करना और क्लेम सेटलमेंट और आसान हो जाएगा। अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस, स्टेटस और योगदान की जानकारी रीयल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे।