ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते Air India का बड़ा फैसला, घरेलू उड़ानों में की जाएगी कटौती
पेट्रोल डीजल के अलावा सभी ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इस वृद्धि की वजह से एयरलाइंस को भी परिचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में कटौती करने का फैसला लिया है। एयरलाइन की ओर से इस संबंध में
पेट्रोल डीजल के अलावा सभी ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इस वृद्धि की वजह से एयरलाइंस को भी परिचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में कटौती करने का फैसला लिया है। एयरलाइन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।
एयर इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक घरेलू उड़ानों में 20 से 22 की साड़ी की कटौती देखने को मिलेगी जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में पहले ही 27 फ़ीसदी की कमी की जा चुकी है। चलिए जान लेते हैं कितनी उड़ानों का संचालन किया जाएगा और यह कटौती कब से कब तक के लिए है।
कितनी उड़ाने कम करेगी एयर इंडिया
एयर इंडिया की ओर से हर हफ्ते 4400 उड़ने संचालित की जाती है। इनमें से 3600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शामिल है। अब एयरलाइन ने यह बताया है कि जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले से किए गए बदलाव के साथ घरेलू रूट पर भी उड़ानों की संख्या अस्थाई रूप से कम की जाएगी।
We are making temporary adjustments to select international services between June and August 2026, necessitated by continued airspace restrictions over certain regions and record high jet fuel prices for international operations.
Despite these changes, Air…
— Air India (@airindia) May 15, 2026
ईंधन की बढ़ती कीमतें वजह
एयरलाइन की तरफ से लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों से परिचालन लागत में हुई वृद्धि को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों पूरे संचालन पर असर डाल रही है। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि यात्रियों की मांग और परिचालन की स्थितियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और जैसे ही हालात सामान्य होते हैं उड़ानों की संख्या फिर से बढ़ाए जाने पर विचार किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि जिन यात्रियों की उड़ान प्रभावित होगी। उन्हें दूसरी फ्लाइट में सीट देने, तारीख बदलने की सुविधा और पूरा रिफंड देने जैसे विकल्प उपलब्ध करवाए जाएंगे।