रेत के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, आरोपी फरार पुलिस कर रही तलाश

ग्वालियर में रेत का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज बुधवार को रेत विवाद में गोलियां चल गई और एक युवक की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस

May 27, 2026 - 15:30
रेत के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर, आरोपी फरार पुलिस कर रही तलाश

ग्वालियर में रेत का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज बुधवार को रेत विवाद में गोलियां चल गई और एक युवक की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस पार्टियाँ रवाना की गई हैं

जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर पटरी रोड पर कुछ लोग रेत का कारोबार करते हैं, इन लोगों का बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम है, सत्यभान गुर्जर और विष्णु दुबे भी पास पास में ही रेत डंप करते हैं और बेचते हैं आज सुबह जब विष्णु दुबे ने अपनी रेत डंप की तो सत्यभान के दामाद भोला गुर्जर भोलू ने उसे थोड़ा ध्यान से काम करने के लिए कहा इसी बात पर इन लोगों के बीच में विवाद होने लगा।

थोड़ी ही देर में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और विष्णु ने अपनी कमर में लगी पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी उसे साथियों ने भी रायफल से फायरिंग कर दी, गोली भोला और उसके ससुर सत्यभान गुर्जर को लगी, गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े तब तक आरोपी भाग निकले

घायल की हालत गंभीर, परिजनों में आक्रोश 

परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ भोला की मौत हो गई और सत्यभान की हालत गंभीर बनी हुई है डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैपरिजनों ने बताया कि विष्णु दुबे रिटायर फौजी हैऔर वो इसी बात की ठसक में रहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता

आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग

हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है मृतक की उम्र 25-26 साल की बताई गई है, परिजनों का कहना है कि अब विष्णु की रंगदारी चलने नहीं दी जाएगी उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाये और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश 

एडिशनल एसपी सुमन सिंह गुर्जर ने बताया कि रेत के विवाद पर विष्णु दुबे ने अपने साथियों के साथ गोलियां चलाई हैं, इसमें भोला गुर्जर नामक युवक की मौत हो गई है जबकि सत्यभान गुर्जर अस्पताल में भर्ती है , आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है उनकी तलाश में पुलिस पार्टियाँ रवाना की गई हैं

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।