IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 40 आईएएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट
तमिलनाडु की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 40 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। मैनेजिंग डायरेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपायुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। चैंगलपट्टू, थंजावुर वेल्लोर, तिरुनेलवेली, नमक्कल समेत कई जिलों
तमिलनाडु की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 40 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। मैनेजिंग डायरेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपायुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। वहीं कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। चैंगलपट्टू, थंजावुर वेल्लोर, तिरुनेलवेली, नमक्कल समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य सरकार ने शुक्रवार को जारी किया है। तेनकासी जिला कलेक्टर थिरु. एके कमल किशोर को स्थानांतरित करके ज्वाइंट सेक्रेटरी वित्त विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। टीएमटी ई. सुंदरवल्ली आयुक्त, कॉलेजिएट शिक्षा को सार्वजनिक और पुनर्वास विभाग की विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीएमटी आर ललित, प्रबंध निदेशक, न्यू तिरूपुर एरिया डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सरकार (व्यय) वित्त विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
इन जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए
मदुरई जिले के कलेक्टर पद पर थिरु पी. आकाश को नियुक्त किया गया है। नागपट्टनम जिले के नए कलेक्टर के प्रवीण कुमार होंगे। धरमपुरी जिला कलेक्टर पद पर तिरु वी. श्रवणन को नियुक्त किया गया है। कन्याकुमारी जिला कलेक्टर पद की जिम्मेदारी तिरु एम प्रताप को सौंपी गई है। तिरुचिरापल्ली के कलेक्टर पद पर प्रतीक तयाल और कलाकुरीची कलेक्टर पद पर टीएमटी के. पद्मजा को नियुक्त किया गया है। तिरुवन्नामालाई जिला कलेक्टर पद पर टीएमटी वंदना गर्ग को नियुक्त किया गया है।
रानीपेट के कलेक्टर पद पर टीएमटी एन. प्रिया और नमक्कल कलेक्टर पद पर एल. मधुबालान को नियुक्त किया गया है। तिरुनेल्वेलि कलेक्टर पद की जिम्मेदारी आनंद मोहन को सौंपी गई है। वेल्लोर का कलेक्टर टीएमटी पीएस लीला एलेक्स को बनाया गया है। तंजावुर जिला कलेक्टर पद पर टीएमटी आर. रेवती को नियुक्त किया गया है। चैंगलपट्टू जिले के कलेक्टर पद पर डॉ एम वीरप्पन और थेनी कलेक्टर पद पर डॉ. आर वैथिनाथन को नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
आईएएस अधिकारी थिरु पी. पोन्नैया को कॉलेजिएट एजुकेशन आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। ग्रामीण विकास आयुक्त पद पर वी. अमुथवल्ली को नियुक्त किया गया है। डॉ टीजी विनय को हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती आयुक्त बनाया गया है। चेन्नई मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण के सीईओ थिरु चंद्रशेखर सखामुरी को कृषि विपणन और कृषि व्यवसाय का निदेशक बनाया गया है। तमिलनाडु स्वास्थ्य प्रणाली परियोजना के परियोजना निदेशक पद पर डॉ एस उमा को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत निदेशक पद पर टीएमटी बी. प्रियंका को नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची नीचे दी गई है- HJfiPdNawAInhkw (3)