Transfer News : मप्र गृह विभाग ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, नई पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश में पदस्थ IPS अधिकारियों को गृह विभाग ने एक जगह से दूसरी जगह भेजा है, तबादला सूची में भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एसएएफ में पदस्थ किया गया है। 5 IPS अधिकारियों के तबादले राज्य शासन द्वारा तबादला आदेश में जिन पांच आईपीएस अधिकारियों एक नाम शामिल हैं

Jun 15, 2026 - 20:30
Transfer News : मप्र गृह विभाग ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, नई पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश में पदस्थ IPS अधिकारियों को गृह विभाग ने एक जगह से दूसरी जगह भेजा है, तबादला सूची में भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एसएएफ में पदस्थ किया गया है।

5 IPS अधिकारियों के तबादले 

राज्य शासन द्वारा तबादला आदेश में जिन पांच आईपीएस अधिकारियों एक नाम शामिल हैं उनमें डीआईजी असित यादव, एसपी सूरज कुमार वर्मा, एसपी अनुराग सुजानिया, एसपी राजेश रघुवंशी और एसपी मयूर खंडेलवाल का मान शामिल है।

अधिकारियों को उसी जिले में SAF में पदस्थ किया 

  • गृह विभाग ने डीआईजी ग्वालियर रेंज असित यादव को रेंज से हटाकर डीआईजी एसएएफ ग्वालियर बनाया है।
  • एसपी भिंड सूरज कुमार वर्मा को जिले से हटाकर कमान्डेंट 17वीं वाहिनी एसएएफ भिंड बनाया है।
  • एसपी सागर अनुराग सुजानिया को जिले से हटाकर कमान्डेंट 10वीं वाहिनी एसएएफ सागर बनाया है।
  • एसपी मंडला राजेश रघुवंशी की जिले से हटाकर कमान्डेंट 35वीं वाहिनी एसएएफ मंडला बनाया है।
  • एसपी दतिया मयूर खंडेलवाल को जिले से हटाकर कमान्डेंट 29वी वाहिनी एसएएफ दतिया बनाया है।

गृह विभाग का तबादला आदेश         

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।