Transfer : शिक्षा विभाग में तबादले, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को बनाया जिला परियोजना समन्वयक, पदस्थापना आदेश जारी
मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में तबादलों के आदेश (Transfer News) जारी किये हैं, शासन ने 9 उच्च माध्यमिक शिक्षकों को जिला शिक्षा केंद्रों में जिला परियोजना समन्वयक यानि डीपीसी बनाकर भेजा है, स्नेस्कुल शिक्षा विभाग ने पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तस्बदला आदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में तबादलों के आदेश (Transfer News) जारी किये हैं, शासन ने 9 उच्च माध्यमिक शिक्षकों को जिला शिक्षा केंद्रों में जिला परियोजना समन्वयक यानि डीपीसी बनाकर भेजा है, स्नेस्कुल शिक्षा विभाग ने पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग की उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तस्बदला आदेश जारी किये हैं उन्हें डीपीसी नियुक्त किया है, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी रहेंगी।
इन उच्च माध्मिक शिक्षकों के हुए तबादले
- स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय हाई स्कूल नवानगर, बैढन सिंगरौली के प्राचार्य अशोक शुक्ल को जिला शिक्षा केंद्र मण्डला पदस्थ किया है।
- विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र सोहावल सतना दिवाकर तिवारी को जिला शिक्षा केंद्र डिण्डौरी पदस्थ किया है।
- शास. हाई स्कूल प्रतापपुर विकासखण्ड मझगंवा सतना में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक सुधीर कुमार साकेत को जिला जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल भेजा है।
- विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र दतिया में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक अखिलेश कुमार राजपूत को जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम में डीपीसी बनाया है।
- विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र मुरार शहर कमांक-1 ग्वालियर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक शिवब्रम्ह सिंह को जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड में जिला परियोजना समन्वयक बनाया गया है।
- शिक्षा विभाग ने सहायक परियोजना समन्वयक (अका.) जिला शिक्षा केन्द्र शहडोल में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक अनिल कुमार पटेल को शासन ने जिला शिक्षा केन्द्र मंदसौर में डीपीसी बनाकर भेजा है।
- शासन ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल उच्च माध्यमिक शिक्षक राजेश कुमार पाल को जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र शाजापुर में पदस्थ किया है।
- सहायक परियोजना समन्वयक (अका.) जिला शिक्षा केन्द्र मुरैना में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक हीरेन्द्र सिंह तोमर को जिला शिक्षा केन्द्र दतिया में पदस्थ किया है।
- विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र गंगेव रीवा में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी को शासन ने जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर में जिला परियोजना समन्वयक बनाया है।
स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश