ब्रिटेन की राजनीति में सबसे बड़ा भूचाल, PM कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कौन संभालेगा अब कमान?
ब्रिटेन प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसे देशहित में लिया गया फैसला बताते हुए कहा कि उनका यह त्यागपत्र ब्रिटेन की बेहतरी और उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी निर्णय है।
New Delhi: ब्रिटेन की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। स्टार्मर ने कहा कि उनका यह फैसला ब्रिटेन के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पद छोड़ने के बाद स्टार्मर ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देना ब्रिटेन की बेहतरी के लिए लिया गया निर्णय है।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नए नेता के चयन तक पद पर बने रह सकते हैं ताकि सरकार के कामकाज में अचानक रुकावट न आए।
पीएम ने क्यों छोड़ा पद?
स्टार्मर का इस्तीफा लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव और हालिया राजनीतिक चुनौतियों के बीच आया है। पार्टी के कई सांसदों और नेताओं में उनके नेतृत्व को लेकर असंतोष बताया जा रहा था। स्थानीय चुनावों में कमजोर प्रदर्शन और जनता के बीच गिरती लोकप्रियता ने भी उनके नेतृत्व पर सवाल खड़े किए।
ब्रिटेन में पिछले एक दशक के दौरान कई प्रधानमंत्रियों को अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले पद छोड़ना पड़ा है। इसी क्रम में स्टार्मर का नाम भी अब उन नेताओं में जुड़ गया है, जिनका कार्यकाल राजनीतिक दबावों के बीच अधूरा रह गया।
अब अगला पीएम कौन?
अगले प्रधानमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता एंडी बर्नहैम को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, नेतृत्व की दौड़ में और कौन-कौन शामिल होगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
स्टार्मर से पहले इन प्रधानमंत्रियों ने दिया इस्तीफा
लिज ट्रस (Liz Truss)
बोरिस जॉनसन (Boris Johnson)
टेरीजा मे (Theresa May)
डेविड कैमरन (David Cameron)
गॉर्डन ब्राउन (Gordon Brown)