MP में सर्वर फेल होने से भर्ती परीक्षा रद्द: उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, पूछा “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कब रुकेगा”
उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश में वनरक्षक, जेल प्रहरी सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं की दूसरी पाली का पेपर सर्वर फेल होने के कारण रद्द किए जाने पर बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले के वर्षों बाद भी राज्य की भर्ती परीक्षाएं विवादों और अव्यवस्थाओं से बाहर नहीं निकल पाई हैं। नेता प्रतिपक्ष
उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश में वनरक्षक, जेल प्रहरी सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं की दूसरी पाली का पेपर सर्वर फेल होने के कारण रद्द किए जाने पर बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले के वर्षों बाद भी राज्य की भर्ती परीक्षाएं विवादों और अव्यवस्थाओं से बाहर नहीं निकल पाई हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि युवाओं के भविष्य के साथ बार-बार होने वाला यह खिलवाड़ आखिर कब रुकेगा। उनका कहना है कि यदि सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सक्षम तरीके से संचालित नहीं कर पा रही है, तो लाखों बेरोजगार युवाओं का भरोसा कैसे कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं को अब बहानों की नहीं, बल्कि समयबद्ध और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रिया की जरूरत है।
सिंघार ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं से भी जोड़ते हुए कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र का भी उल्लेख किया, जिसमें NEET-UG परीक्षा और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की गई है।
सर्वर फेल होने से परीक्षा हुई रद्द
बता दें कि रविवार को दोपहर ढाई बजे से साढ़े बजे तक निर्धारित दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान MPESB का सर्वर फेल हो गया। इससे वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती की परीक्षा प्रभावित हुई। अभ्यर्थी लंबे समय तक केंद्रों पर इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में परीक्षा रद्द करने की सूचना मिली। इसे लेकर कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया और निराशा जताई। कुछ छात्र भावुक होकर रो भी पड़े। परीक्षा 4 जून से 19 जून तक होने वाली थी। MPESB ने बाद में नई तारीख 20 जून घोषित की लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार की तकनीकी खामियों और अनिश्चितताओं से उनकी तैयारी और मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत कई भर्ती परीक्षाओं की दूसरी पाली रद्द होने पर उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्य की इस घटना को NEET और अन्य परीक्षाओं में सामने आए विवादों से जोड़ते हुए युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सक्षम तरीके से संचालित नहीं कर पा रही है, तो लाखों बेरोजगार युवाओं का भरोसा कैसे कायम रहेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं के भविष्य के साथ यह बार-बार होने वाला खिलवाड़ आखिर कब रुकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को अब बहानों की नहीं, बल्कि समयबद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रिया की आवश्यकता है।