स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, UG और PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण के लिए 28 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टल
मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है, राज्य शासन ने तय किया है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण के लिए 28 मार्च तक प्रवेश पोर्टल खुला रहेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्नातक (द्वितीय, तृतीय एवं
मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है, राज्य शासन ने तय किया है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण के लिए 28 मार्च तक प्रवेश पोर्टल खुला रहेगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्नातक (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष) तथा स्नातकोत्तर (तृतीय सेमेस्टर) के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश नवीनीकरण (Admission Renewal) के लिए विशेष अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी डॉ. दिवा मिश्रा ने बताया कि यह विशेष सुविधा उन विद्यार्थियों को दी जा रही है, जो प्रवेश नवीनीकरण के लिए निर्धारित अंतिम तारीख के बाद पूरक परीक्षा परिणामों की घोषणा के कारण नियत समय-सीमा में अपनी प्रवेश औपचारिकताएं पूर्ण करने से वंचित रह गए थे।
एडमिशन पोर्टल 28 मार्च तक एक्टिव रहेगा
उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि ऐसे ही स्टूडेंट्स के प्रवेश पोर्टल को 28 मार्च 2026 तक एक्टिव किया जा रहा है। संबंधित विद्यार्थी, इस अवधि अपने प्रवेश नवीनीकरण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। इसके बाद उन्हें कोई अवसर नहीं मिलेगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों को दिए निर्देश
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस आशय के निर्देश भेज दिए है। शासन ने प्राचायों को निर्देशित किया है कि वे महाविद्यालयों के शेष पात्र विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनका प्रवेश नवीनीकरण एवं शुल्क समय सीमा में आवश्यक रूप से जमा करा दें क्योंकि यदि वे चूक गए तो उनके साल का नुकसान होगा ।