BCCI ने जारी किया भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल, 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा तीसरा T20 मैच
इंदौर के क्रिकेट फैंस के लिए एक खास मौका होने वाला है। दरअसल इंदौर को एक और इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है। बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर में खेला जाएगा। लंबे समय बाद शहर के दर्शकों को इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला देखने
इंदौर के क्रिकेट फैंस के लिए एक खास मौका होने वाला है। दरअसल इंदौर को एक और इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है। बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर में खेला जाएगा। लंबे समय बाद शहर के दर्शकों को इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। दरअसल BCCI ने गुरुवार को 2026-27 घरेलू इंटरनेशनल सीजन का पूरा शेड्यूल जारी किया है। जिसके तहत भारत में चार विदेशी टीमें क्रिकेट खेलने आएंगी।
बता दें कि इनमें वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, जिम्बॉम्बे और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। वहीं पूरे सीजन में भारत के 17 शहरों में कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी, जिसमें वनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट की सीरीज शामिल हैं।
कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
दरअसल भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह दौरा सितंबर के अंत से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे और उसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज होगी। बता दें कि पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
6 अक्टूबर से होगी टी-20 मुकाबलों की शुरुआत
वहीं वनडे सीरीज के बाद टी-20 मुकाबलों की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। बता दें कि पहला टी-20 लखनऊ में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में होगा। वहीं इसके बाद तीसरा टी-20 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथा मैच हैदराबाद और आखिरी टी-20 बेंगलुरु में होगा। दरअसल इंदौर का होल्कर क्रिकेट स्टेडियम भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यहां खेले गए टी-20 मुकाबले अक्सर रोमांचक साबित हुए हैं।