क्या फिर बैलगाड़ी के दिन आएंगे? गैस सप्लाई में देरी पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को घेरा, वोटर लिस्ट में धांधली का भी लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकी जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने गुरुवार, 26 मार्च 2026 को पूर्व बर्धमान में एक विशान जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में ममता बनर्जी ने गैस, वोटर लिस्ट समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार

Mar 26, 2026 - 20:30
क्या फिर बैलगाड़ी के दिन आएंगे? गैस सप्लाई में देरी पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को घेरा, वोटर लिस्ट में धांधली का भी लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकी जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने गुरुवार, 26 मार्च 2026 को पूर्व बर्धमान में एक विशान जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में ममता बनर्जी ने गैस, वोटर लिस्ट समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

बता दें कि पश्चिम एशिया तनाव के कारण लोग LPG के लिए परेशान हो रहे हैं तो वहीं कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रहीं हैं। ममता बनर्जी ने रसोई गैस को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं LPG की बढ़ती कीमतों पर चिंता भी जताई है।

ममता ने कहा, हमें नहीं पता दो दिन बाद गैस मिलेगी या नहीं। देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को फिर से पुराने दिनों में लौटना पड़ सकता है। ममता ने कहा कि अगर गैस समय पर नहीं मिलेगी तो लोगों को बैलगाड़ी के दौर में लौटना पड़ेगा।

गैस सप्लाई में देरी पर ममता का सवाल

ममता बनर्जी ने गैस सप्लाई में देरी पर केंद्र सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को 25 दिन के इंतज़ार के बाद गैस मिलेगी तो वे खाना कैसे बनाएंगी? हमें नहीं पता कि हमें दो दिन में गैस मिलेगी या नहीं। क्या हमें फिर से बैलगाड़ी की सवारी करनी पड़ेगी?

इसके अलावा गैसे कीमत पर ममता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि याद है मोदी के सत्ता में आने से पहले गैस की कीमत 400 रुपये थी और आज 1100 रुपये है। यानि मोदी सरकार में गैसे कीमत में 700 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ममता ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

ममता ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोटर लिस्ट में धांधली करने का आरोप लगाया है। ममता ने दावा करते हुए कहा कि SIR के नाम पर मतदाताओं के जानबूझकर नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादातर नाम टीएमसी के गढ़ से हटाए गए हैं। ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि जिन वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाये गये हैं, टीएमसी सरकार उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेगी, ताकि वे अपना वोट वापस पा सकें।