IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, आईएएस समेत 34 प्रशासनिक सेवा अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट
पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। 30 पीसीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीओ, अतिरिक्त उपायुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बड़ा हुआ है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी
पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। 30 पीसीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीओ, अतिरिक्त उपायुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बड़ा हुआ है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
राज्यपाल के नाम पर पंजाब सरकार ने मुख्य सचिव के.ए.पी सिन्हा ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। बैच 2022 के आईएएस अधिकारी डेवी गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) श्री मुक्त श्री मुक्तसर साहिब बनाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट निहाल कलम पद पर कार्यरत कृतिका गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त ग्रामीण विकास मनसा पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस बैच 2023 के आईएएस अधिकारी आदित्य शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) तर्न तरण पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सब डिविजनल मजिस्ट्रेट डेरा बाबा नानक पद पर कार्यरत थे। पल्लवी मिश्रा को अतिरिक्त उपायुक्त जनरल अमृतसर पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह सब डिविजनल मजिस्ट्रेट कलानौर पद कार्यरत थी। Orders dated 11-06-2026 (1)
इन PCS अधिकारियों का हुआ तबादला
शिखा भगत जनरल उपायुक्त (जनरल) लुधियाना पद पर नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) अमृतसर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। असिस्टेंट कमिश्नर एस्टेट टैक्स लुधियाना-1 पद पर कार्यरत गुरमीत कुमार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बुधलाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है। सिमरप्रीत को अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, पटियाला पद की जिम्मेदारी दी गई है। पूनम सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) मनसा पद पर भेजा गया है।
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अबोहर पद पर कार्यरत रवींद्र सिंह अरोड़ा को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) कपूरथला पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह मुख्यमंत्री के फील्ड ऑफिसर कपूरथला पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर फाजिल्का पद की जिम्मेदारी हरबंस सिंह को दी गई है। केशव गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) फरीदकोट पद पर नियुक्त किया गया है। अर्शदीप सिंह लोबाना को अतिरिक्त उपयुक्त (ग्रामीण विकास) पठानकोट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) पठानकोट पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
गगनदीप सिंह को एसडीएम दीनानगर पर नियुक्त किया गया है। चरनजोत सिंह बलिया को रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर बरनाला पद पर भेजा गया है। उपेंद्रजीत कौर बराड़ को एस्टेट ऑफिसर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी पद पर नियुक्त किया गया है। पीसीएस अधिकारी सूरज को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ज़ीरा पद पर भेजा गया है। वरुण कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) जालंधर पद पर और हरवीर कौर को अमलोह के एसडीएम पद पर नियुक्त किया गया है। तबादला सूची नीचे दी गई है। HKijnpxa0AEnhMc