पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित, यहाँ देखें
भारतीय जनता पार्टी ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने 19 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। कूचबिहार दक्षिण से रथिन्द्र नाथ बोस को टिकट दिया गया है। राजगंज से दिनेश सरकार और इस्लामपुर
भारतीय जनता पार्टी ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने 19 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। कूचबिहार दक्षिण से रथिन्द्र नाथ बोस को टिकट दिया गया है। राजगंज से दिनेश सरकार और इस्लामपुर से चित्रजीत राय चुनाव लड़ेंगे।
इस सूची में कई नए नाम भी देखने को मिले हैं। आरजी कर रेप पीडिता की माँ रत्ना देबनाथ को पानीहाटी से टिकट मिला है। वही दीपांजन चक्रवर्ती उत्तरपाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। हरपाल से मधुमती घोष को टिकट दिया गया है।
किसे कहाँ से टिकट मिला?
हावड़ा मध्य से विप्लव मंडल, शांतिपुर से स्वप्न दास, इंग्लिश बाजार से अमल भादुरी और हेमताबाद से हरिपद बर्मन को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सिंगूर से अरुण कुमार दास, चंदननगर से दीपांजन कुमार गुहा औरचिंचुर से सुबीर नाग को टिकट मिला है।
तमलुक विधानसभा क्षेत्र के लिए बीजेपी ने डॉ हरे कृष्णा बेरा और मेदिनीपुर में डॉ शंकर गुच्छैत को उम्मीदवार बनाया है। पूर्वस्थली दक्षिण से प्राण कृष्ण तपदार, कटवा से कृष्णा घोष, सैंथिया (एससी) से कृष्णकांत साहा और नलहटी से अनिल सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
यहाँ देखें पूरी लिस्ट

दो चरणों में होंगे चुनाव
294 विधानसभा सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होंगे। 152 सीटों के लिए फेज-1 पोलिंग 23 अप्रैल को होगा। वहीं 142 सीटों के लिए दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गणना 4 मई को की जाएगी। बीजेपी ने 16 मार्च को अपनी पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। 19 मार्च को दूसरी सूची जारी हुई थी, इसमें 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। भरतपुर से अनामिका घोष, बोनगाँव दक्षिण से स्वप्न मजूमदार, संदेशखली से सनत सरदार और मंदिर बाजार विधानसभा सीट से मल्लिका पैक को उम्मीदवार बनाया गया है। मुर्शिदाब से गौरी शंकर घोष, झाड़ग्राम से लक्ष्मीकांत साहू और रामनगर से चंद्रशेखर मंडल को टिकट मिला है।