पत्नी ने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने, धर्मान्तरण का दबाव बनाने और 10 लाख रुपये में बेचने के आरोप लगाये, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पहचान छिपाकर शादी करने यानि लव जिहाद का मामला सामने आया है, बड़ी बात ये है कि पत्नी को ये बात शादी के कई साल बाद उसके बेटी होने के बाद पता चली, महिला के मुताबिक जब उसने सवाल किये तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, मारपीट की जाने लगी,

Jul 4, 2026 - 19:30
पत्नी ने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने, धर्मान्तरण का दबाव बनाने और 10 लाख रुपये में बेचने के आरोप लगाये, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पहचान छिपाकर शादी करने यानि लव जिहाद का मामला सामने आया है, बड़ी बात ये है कि पत्नी को ये बात शादी के कई साल बाद उसके बेटी होने के बाद पता चली, महिला के मुताबिक जब उसने सवाल किये तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, मारपीट की जाने लगी, जान से मारने की धमकी दी जाने लगी, महिला ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले उसे बेचने की कोशिश भी की गई, कुछ लोगों को बुलाकर 10 लाख में सौदा करने काप्रयास किया गया, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के पास पति की शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया कि वो जालौन जिले की रहने वाली है वो केयर टेकर का काम करती है और ग्वालियर थाना क्षेत्र में रहती है, करीब 15 साल पहले उसकी मुलाकात बंटी नामक युवक से तब हुई जब वो तानसेन मकबरे पर मॉर्निंग वाक के लिए जाती थी, जान पहचान दोस्ती मेंबदल गई उसने अपना पूरा नाम बंटी कुशवाह बताया, दोनों ने फिर रतनगढ़ माता मंदिर जाकर प्रेम विवाह कर लिया, फिर आर्य समाज मंदिर में विधिवत शादी कर ली।

महिला बोली पति ने धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाया 

महिला ने बताया कि वो किराये के मकान में रहने लगे 4 साल बाद उसके बेटी हुई तो वो मुझे अपने घर ले गया वहां जाकर मुझे मालूम चला कि ये अलग धर्म के हैं, मैं रहने लगी उनके साथ, कुछ दिन बाद ये मुझे मारने लगा , मैं सहन करती रही, उसने बताया कि उसके पति का नाम बंटी उर्फ़ अयूब खान है वो गाड़ी चलाता है पहले से शादीशुदा है उसके चार बच्चे भी हैं।

10 लाख रुपये में बेचने, हत्या के प्रयास के आरोप लगाये 

महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने मुझसे निकाह के लिए दबाव बनाया कहा बच्ची बड़ी हो रही है तो हमारे धर्म में आना जरूरी है मैंने मना किया तो बहुत मारा, महिला ने बताया कि परसों उसने घर पर कुछ लोगों को बुलाया उनसे बात कर रहा था कि 10 लाख रुपये दे दो और इन दोनों को ले जाओ, मैं काम से घर आई तो मैंने बात करते सुना, जब मैंने कल पूछा तो बोला तुझे क्या करना मैं तो तुम दोनों को बेचूंगा, और फिर गला दबाकर दुपट्टे से फांसी लगाने की उसने कोशिश की , मेरे भतीजे में मुझे बचाया।

बजरंग दल ने संभाला मोर्चा, पुलिस ने मामला दर्ज किया 

इस घटनाक्रम की जानकारी बजरंग दल को मिली तो उसने पुलिस से संपर्क किया और फिर महिला को तलाशते हुए उसके घर पहुंच गए, महिला ने उनके साथ ग्वालियर थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, बजरंग दल के  विभाग संयोजक हरी सेंगर ने कहा कि हम ग्वालियर में लव जिहाद पनपने नहीं देंगे, इस बहन को न्याय दिलाकर रहेंगे, उधर एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने कहा कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ पहचान छिपाकर शादी करने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।