VIDEO: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर टिकीं दुनिया की नजरें: तेहरान पहुंचे भारत के बड़े नेता
ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मौके पर भारत सहित कई देशों के प्रतिनिधि, धर्मगुरु और राजनीतिक नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
New Delhi: ईरान की राजधानी तेहरान स्थित ग्रैंड मोसल्ला में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में कई देशों के सरकारी प्रतिनिधि और धार्मिक नेता भी शामिल हुए हैं।
भारत से भी पहुंचे प्रतिनिधि
रिपोर्टों के अनुसार, भारत से भी धर्मगुरु, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लिया। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजकीय अंतिम संस्कार में कई देशों के प्रतिनिधिमंडलों की मौजूदगी के चलते पूरी दुनिया की नजरें तेहरान पर टिकी हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। ईरान सरकार की ओर से अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं।