MP Weather: आज भी 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगा पारा

पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और ट्रफ के प्रभाव से 9 मई 2026 तक मध्य प्रदेश में बादल, तेज और बारिश की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में गर्मी का असर बरकरार रह सकता है। शुक्रवार को 21 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि

May 8, 2026 - 10:30
MP Weather: आज भी 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगा पारा

पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और ट्रफ के प्रभाव से 9 मई 2026 तक मध्य प्रदेश में बादल, तेज और बारिश की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में गर्मी का असर बरकरार रह सकता है। शुक्रवार को 21 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि गुरुवार (8 मई 2026) को नर्मदापुरम, श्योपुर, टीकमगढ़, सीहोर में हल्की  बारिश हुई और आंधी चली। ग्वालियर-चंबल, रीवा और शहडोल संभाग में भी तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे। नरसिंहपुर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42.4 डिग्री तक पहुंचा। रतलाम, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा और श्योपुर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री और उज्जैन में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है ऐसे में गर्मी का असर फिर तेज होगा । इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। दिन का तापमान फिर 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच और मंदसौर में सूरज के तेवर भी सख्त रह सकते हैं।  मई अंत या जून के पहले हफ्ते में लू की स्थिति बन सकती है।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।