Promotion News : 2035 एएसआई की एसआई पद पर पदोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये आदेश, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सहायक उप निरीक्षकों के थोकबंद प्रमोशन किये हैं और उन्हें उप निरीक्षक पर पद पदोन्नत किया है, पुलिस मुख्यालय ने इनके पदोन्नति आदेश जारी किये हैं, प्रमोशन लिस्ट में 2035 पुलिस कर्मियों के नाम हैं। आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के अनुसार

Jul 21, 2026 - 17:30
Promotion News : 2035 एएसआई की एसआई पद पर पदोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये आदेश, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने सहायक उप निरीक्षकों के थोकबंद प्रमोशन किये हैं और उन्हें उप निरीक्षक पर पद पदोन्नत किया है, पुलिस मुख्यालय ने इनके पदोन्नति आदेश जारी किये हैं, प्रमोशन लिस्ट में 2035 पुलिस कर्मियों के नाम हैं।

आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक/कार्यवाहक उपनिरीक्षक को उपनिरीक्षक के पद पर वर्तमान में लागू पद पर वेतनमान 9300-34800+3600 (पे-मेट्रिक्स लेवल-9) में कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से यथावत यानि उसी जगह पदस्थ किया जाता है।

इन निर्देशों का पालन करना जरूरी 

आदेश के मुताबिक यदि कोई पदोन्नत उप निरीक्षक निलंबित हो या उसके विरुदध कोई विभागीय जांच हेतु आरोप पत्र जारी कर दिया गया हो या उस पर किसी आपराधिक आरोप के आधार पर प्रचलित अभियोजन प्रकरण में विभाग दवारा सक्षम न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत करने हेतु अभियोजन स्वीकृति जारी कर दी गई हो अथवा सक्षम न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत कर दिया हो तो उन्हें पदोन्नति पर कार्यमुक्त न करते हुए उसकी जानकारी मुख्यालय को दें इसके बाद भी यदि उसे पदोन्नति पर कार्यमुक्त किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इकाई प्रमुख की होगी।

2035 ASI का पदोन्नति आदेश   

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2026/07/MpBreakingNews26727017.pdf

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।