चयनित शिक्षकों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह, शिक्षा मंत्री से स्पीकर पर कराई बात, राव उदय प्रताप बोले- मंगलवार को सभी से मिलूंगा
भोपाल। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे चयनित शिक्षकों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को मोबाइल फोन लगाया और फोन स्पीकर पर रखकर चयनित शिक्षकों की उनसे सीधे बात कराई। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से धरना खत्म करने की अपील करते हुए […]
भोपाल। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे चयनित शिक्षकों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को मोबाइल फोन लगाया और फोन स्पीकर पर रखकर चयनित शिक्षकों की उनसे सीधे बात कराई। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से धरना खत्म करने की अपील करते हुए मंगलवार को उनसे मिलने की बात कही।
फोन पर बातचीत के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा, “हमें भी तकलीफ होती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आपकी फिक्र कर रहे हैं। जो मदद होगी, हम करेंगे, लेकिन हमारी भी कानून की बाध्यता है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी चाहते हैं कि बच्चों को उनका अधिकार मिले। मंत्री ने चयनित शिक्षकों से कहा कि वे मंगलवार को सभी से मिलेंगे।
दिग्विजय सिंह ने कहा- आप इनकी बात नहीं सुन रहे
बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने स्कूल शिक्षा मंत्री से दो टूक कहा कि आप बातें तो कह रहे हैं, लेकिन इन लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने चयनित शिक्षकों की मांगों पर सीधे संवाद करने की बात मंत्री के सामने रखी।
इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को चयनित शिक्षकों से मुलाकात का भरोसा दिया। फिलहाल चयनित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर भोपाल में आंदोलन कर रहे हैं और अब मंगलवार को होने वाली बातचीत पर उनकी नजर रहेगी।