MP News : सीएम डॉ मोहन यादव के काफिले में EV कार शामिल, कार का नंबर भी दे रहा खास सन्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल डीजल की बचत करने, एक साल तक सोना नहीं खरीदने, EV का अधिक उपयोग करने की अपील की है , इसका व्यापक असर भी दिखाई दे रहा है, पीएम मोदी ने खुद अपने वाहनों का काफिला छोटा कर दिया है गृह मंत्री अमित शाह सहित कई

Jun 3, 2026 - 19:30
MP News : सीएम डॉ मोहन यादव के काफिले में EV कार शामिल, कार का नंबर भी दे रहा खास सन्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल डीजल की बचत करने, एक साल तक सोना नहीं खरीदने,  EV का अधिक उपयोग करने की अपील की है , इसका व्यापक असर भी दिखाई दे रहा है, पीएम मोदी ने खुद अपने वाहनों का काफिला छोटा कर दिया है गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपना काफिला छोटा कर लिया है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  भी काफिला छोटा किया लेकिन उन्होंने अब  एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल कर लिया है, आज वे उसमें बैठे दिखाई दिए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के काफिले में अब महिंद्रा की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल हो गई है, वे आज इसमें दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक बैठकर रवाना हुए, सीएम ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का अनुसरण किया है और प्रदेश की जनता को भी इस दिशा में सोचने के लिए प्ररणा दी है।

महिंद्रा की EV मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल 

अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश के पहले ऐसी मुख्यमंत्री बन गए हैं जिनके काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल है, ये कार भारत की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की है, कंपनी का दावा है कि इस एक बार फुल चार्ज करने पर ये 500 किलोमीटर तक का सफ़र तय कर सकती है।

कार के नंबर में छिपा विकसित भारत 2047 का सन्देश  

सफ़ेद रंग की आधुनिक सुविधाओं से लैस कार बहुत आकर्षक तो है ही इसकी एक और विशेषता है कार का रजिस्ट्रेशन नंबर, बता दें  मुख्यमंत्री के काफिले की इस नई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 02 VB 2047 है, जो सिर्फ एक नंबर न होकर एक बड़ा संदेश है, इसमें लिखे VB 2047 यानि विकसित भारत 2047 का मतलब साल 2047 तक  भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प।

पीएम की अपील का पालन करना नागरिकों की जिम्मेदारी 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार के नंबर में छिपे सन्देश को बताते हुए कहा कि ये अमृत काल 2047 का सन्देश है ज्सिके लिए हम सबको मिलकर काम करना चाहिए, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल डीजल की बचत की अपील की है तो सभी नागरिकों की ये जिम्मेदारी बनती है कि उसका पालन करें।

ड्राइवरों को दी गई खास ट्रेनिंग 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के काफिले में नई कार शामिल करने से पहले वाहनों से जुड़े सभी प्रोटोकाल पूरे किये गए, सुरक्षा एजेंसियों ने बारीकी से कार की जाँच की और जब उसे फुलप्रूफ घोषित किया तब इसे हरी झंडी दी गई, यहाँ ये भी बताना जरूरी है कि इलेक्ट्रिक कार की ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए इसके ड्राइवरों को खास ट्रेनिंग दी गई है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।