594 करोड़ की डील और एक्स गर्लफ्रेंड की माफी? जानिए इस्माइल साइबरी की वायरल कहानी का सच

फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को के स्टार इस्माइल साइबरी का नाम 594 करोड़ रुपये के संभावित ट्रांसफर और उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड की वायरल कहानी को लेकर चर्चा में है। लेकिन क्या सच में गर्लफ्रेंड ने माफी मांगी? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई।

Jul 1, 2026 - 15:30
594 करोड़ की डील और एक्स गर्लफ्रेंड की माफी? जानिए इस्माइल साइबरी की वायरल कहानी का सच

New Delhi : फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को के स्टार मिडफील्डर इस्माइल साइबरी ने नीदरलैंड के खिलाफ निर्णायक पेनल्टी गोल कर अपनी टीम को अंतिम-16 में पहुंचाया। मैच के हीरो बनने के बाद अब साइबरी अपने खेल से ज्यादा एक वायरल लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कभी उनकी कथित गर्लफ्रेंड ने उन्हें यह कहकर छोड़ दिया था कि वह उसकी महंगी लाइफस्टाइल का खर्च नहीं उठा सकते। अब जब उनका नाम करीब 55 मिलियन यूरो (करीब 594 करोड़ रुपये) के संभावित ट्रांसफर से जुड़ा है तो वही लड़की उनसे माफी मांग रही है। लेकिन इस वायरल कहानी का सच कुछ और ही है।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, साइबरी जब पीएसवी आइंडहोवन के लिए खेल रहे थे, तब उनकी एक गर्लफ्रेंड थी। दावा है कि उस समय उनकी साप्ताहिक कमाई करीब 19,200 यूरो (करीब 20 लाख रुपये) थी। कथित गर्लफ्रेंड को यह रकम उसकी लाइफस्टाइल के लिए कम लगी। इसी वजह से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

वायरल कहानी में आगे कहा गया कि जैसे ही साइबरी का नाम बायर्न म्यूनिख के साथ 55 मिलियन यूरो के संभावित ट्रांसफर से जुड़ा, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने दोबारा संपर्क किया, माफी मांगी और रिश्ता फिर से शुरू करने की इच्छा जताई। यहां तक दावा किया गया कि साइबरी ने पुराने “You Can’t Afford Me” और नए माफी वाले मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।

क्या सच में ऐसा हुआ था?

यहीं से कहानी पर सवाल खड़े हो जाते हैं। अब तक इस दावे का कोई विश्वसनीय सबूत सामने नहीं आया है। न तो इस्माइल साइबरी ने इस बारे में कोई सार्वजनिक बयान दिया है, न ही किसी भरोसेमंद मीडिया रिपोर्ट में इस कहानी की पुष्टि हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित स्क्रीनशॉट भी सत्यापित नहीं हैं। ऐसे में फिलहाल इस पूरे मामले को सिर्फ एक वायरल दावा ही माना जा रहा है।

निजी जिंदगी को रखते हैं पूरी तरह निजी

25 साल मोरक्कन स्टार इस्माइल साइबरी ने कभी भी अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने न अपनी गर्लफ्रेंड, न मंगेतर और न ही पत्नी को लेकर कोई जानकारी साझा की है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट भी लगभग पूरी तरह फुटबॉल और प्रोफेशनल करियर पर केंद्रित हैं। ऐसे में यह कहना भी संभव नहीं है कि वायरल कहानी में जिस महिला का जिक्र किया जा रहा है।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।