भोपाल होकर यशवंतपुर से कोटा के बीच चलेगी एक तरफा स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने भोपाल मंडल होकर गाड़ी संख्या 06591 यशवंतपुर–कोटा एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी एवं भोपाल होकर जाएगी। यह विशेष ट्रेन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को

Jul 22, 2026 - 23:30
भोपाल होकर यशवंतपुर से कोटा के बीच चलेगी एक तरफा स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने भोपाल मंडल होकर गाड़ी संख्या 06591 यशवंतपुर–कोटा एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी एवं भोपाल होकर जाएगी। यह विशेष ट्रेन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को यशवंतपुर (बेंगलुरु) से कोटा के लिए वन वे के रूप में संचालित की जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल

यह विशेष ट्रेन 23 जुलाई 2026 को प्रातः 07:00 बजे यशवंतपुर स्टेशन से प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव कर 24 जुलाई 2026 को दोपहर 14:00 बजे इटारसी पहुंचेगी तथा 14:10 बजे प्रस्थान करेगी इसके बाद ट्रेन 15:00 बजे भोपाल पहुंचेगी और 15:10 बजे प्रस्थान कर रात्रि 22:45 बजे कोटा पहुंचेगी।

ठहराव स्टेशन

यशवंतपुर, येलहंका जंक्शन, हिन्दूपुर, धर्मावरम जंक्शन, अनंतपुर, डोन, कुर्नूल सिटी, काचीगुड़ा, काज़ीपेट, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी जंक्शन, भोपाल, सीहोर, शुजालपुर, बेरछा, उज्जैन, नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, शामगढ़, भवानीमंडी, कोटा ।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें 7 थर्ड एसी कोच, 9 थर्ड एसी इकोनामी कोच तथा 2 लगेज सह गार्ड जनरेटरकार कोच शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध 

इस स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लिलेन की सुविधा नहीं रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व आरक्षण की स्थिति एवं ट्रेन के अद्यतन समय की जानकारी NTES, रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम रेलवे पूछताछ केंद्र से प्राप्त कर लें।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।