भोपाल के यात्रियों के लिए रक्षाबंधन पर 4 स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, रीवा तक सुविधाजनक होगा सफर

त्योहारों के मौके पर ट्रेन में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिलता है। ऐसे में रेलवे द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर आप भोपाल के रहने वाले हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है। राखी

Aug 4, 2026 - 09:30
भोपाल के यात्रियों के लिए रक्षाबंधन पर 4 स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, रीवा तक सुविधाजनक होगा सफर

त्योहारों के मौके पर ट्रेन में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिलता है। ऐसे में रेलवे द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर आप भोपाल के रहने वाले हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है।

राखी पर भोपाल से रीवा, सतना, मैहर और विंध्य क्षेत्र की और जाने वाले यात्रियों को इस बार लंबी वेटिंग और कम सीट की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए भोपाल-रीवा मार्ग पर चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया गया है। इससे यात्रियों का सफर सुविधाजनक साबित होने वाला है।

भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 25 से 31 अगस्त के बीच इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाने वाला है।

ट्रेन नंबर 02155 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त को रात 10:25 पर भोपाल से रवाना होगी और 26 अगस्त की सुबह 7:20 पर रीवा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02156 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा से चलकर 27 अगस्त सुबह 4:30 बजे भोपाल आएगी।

ट्रेन नंबर 02154 रीवा-भोपाल वन वे सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा रवाना होगी और 30 अगस्त को सुबह 4:30 भोपाल आ जाएगी।

 

ट्रेन नंबर 02180 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा से निकलेगी और 31 अगस्त के सुबह 4:30 बजे भोपाल आएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02179 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त को 10:25 पर भोपाल से निकलेगी और 1 सितंबर की सुबह 7:20 पर रीवा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02189 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट 26 और 27 अगस्त की रात 10:25 पर भोपाल से रवाना होगी। वापसी में ये ट्रेन नंबर 02190 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।

यहां रहेगा स्टॉपेज

यह सभी ट्रेन भोपाल से निकलकर संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना स्टेशन पर रुकते हुए रीवा पहुंचेगी। रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि इन ट्रेनों में सफर करने के लिए वह अपना आरक्षण पहले से कर लें। ट्रेन से संबंधित सारी जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।