अभिजीत दीपके की PM मोदी से नई डिमांड, बोले- Gen Z के बारे में…

जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को अलग-अलग मुद्दे पर बोलते हुए देखा जा रहा है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को लगातार कोई ना कोई वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार को घेरते हुए देखा जाता है। अब अपने नए वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी से 15 अगस्त की

Aug 7, 2026 - 10:30
अभिजीत दीपके की PM मोदी से नई डिमांड, बोले- Gen Z के बारे में…

जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को अलग-अलग मुद्दे पर बोलते हुए देखा जा रहा है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को लगातार कोई ना कोई वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार को घेरते हुए देखा जाता है। अब अपने नए वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी से 15 अगस्त की स्पीच को लेकर एक रिक्वेस्ट की है।

अभिजीत ने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए यह कहा है कि वह यह चाहते हैं कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी यूथ और जेन जी के बारे में बात करें। वो उन्हें बताएं कि आखिरकार उन्होंने यूथ के लिए क्या किया है।

क्या बोले अभिजीत दीपके

अभिजीत ने कहा कि ’15 अगस्त आ रहा है और हर साल हमारे प्रधानमंत्री लाल किले से भाषण देते हैं। हम चाहते हैं कि इस बार की स्पीच यूथ और जेन जी के लिए हो। प्रधानमंत्री यह बताएं कि वह उनके लिए क्या कर रहे हैं और उन्हें कैसे एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं।’ आगे उन्होंने कहा कि ‘मैं आप लोगों से भी गुजारिश करता हूं कि अगले एक हफ्ते तक आप लोग भी पीएम मोदी से गुजारिश करें कि इस बार की स्पीच आप लोगों को चाहिए।’

 

सीजेपी चलाएगी कैंपेन

यह भी बताया गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी जल्दी एक कैंपेन शुरू करने जा रही है, जिसमें जनता से सीधा संवाद किया जा सकेगा। अभिजीत ने बताया कि अगले महीने पूरे भारत में लोगों से बातचीत करने और उनके मुद्दों को जानने के लिए ‘क्या बोलती है पब्लिक’ के नाम से कैंपेन शुरू करेंगे।

 

प्रधान के इस्तीफे पर की बात

इस दौरान अभिजीत को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बड़ी कामयाबी बताते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10-12 साल से लोगों के मन में जो डर पैदा किया था, वह खत्म हो गया है। लोग अब सड़कों पर उतरेंगे उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है, कल वो दूसरों से भी इस्तीफा मांगेंगे।