IAS Transfer: राज्य में हुआ 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, एक जिले के DM बदले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। जलपाईगुड़ी के जिला मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। इसके अलावा वन विभाग और ट्राईबल डेवलपमेंट डिपार्मेंट समेत कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। अन्य कई पदों के प्रभार
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। जलपाईगुड़ी के जिला मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। इसके अलावा वन विभाग और ट्राईबल डेवलपमेंट डिपार्मेंट समेत कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। अन्य कई पदों के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। 30 जुलाई को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में जारी किया है।
आईएएस अधिकारी के राधिका अय्यर, वरिष्ठ विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्थानांतरित करके आयुक्त पंचायत और वरिष्ठ विशेष सचिव पी एंड आरडी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। ललित अग्रवाल, सचिव पश्चिम बंगाल सूचना आयोग को सचिव, हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आसिता मिश्रा, वरिष्ठ विशेष सचिव, वन विभाग को ट्राईबल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के वरिष्ठ विशेष सचिव पद पर भेजा गया है।
जलपाईगुड़ी के नए डीएम कौन?
जलपाईगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट पद पर बैच 2014 की आईएएस अधिकारी अदिति चौधरी को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।
इन विभागों में नए सचिव नियुक्त किए गए
ज्योतिषमान चट्टोपाध्याय, सचिव, हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर को स्थानांतरित करके OSD, पी एंड एआर डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। आपला सेट, ट्राईबल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सचिव को स्थानांतरित करके वन विभाग सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस तबादला आदेश की कॉपी यहाँ देखें आईएएस तबादला आदेश की कॉपी यहाँ देखें