NEET UG परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर लगे बैन को अरविंद केजरीवाल ने बताया बेतुका, बोले- पेपर लीक रोकने की…

NEET UG की परीक्षा से पहले देश में टेलीग्राम एप पर बैन लगा दिया गया है। ये बैन इसलिए लगाया गया है ताकि दोबारा होने वाली परीक्षा में किसी भी तरह की त्रुटि ना हो पाए। अब इसे लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपना पक्ष रखा है। अरविंद केजरीवाल ने

Jun 17, 2026 - 15:30
NEET UG परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर लगे बैन को अरविंद केजरीवाल ने बताया बेतुका, बोले- पेपर लीक रोकने की…

NEET UG की परीक्षा से पहले देश में टेलीग्राम एप पर बैन लगा दिया गया है।  ये बैन इसलिए लगाया गया है ताकि दोबारा होने वाली परीक्षा में किसी भी तरह की त्रुटि ना हो पाए। अब इसे लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपना पक्ष रखा है।

अरविंद केजरीवाल ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि पेपर लीक को रोकने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने इस फैसले को बेतुका का करार दिया।

अरविंद केजरीवाल का क्या कहना

सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा “सरकार की पेपर लीक रोकने की नियत नहीं है। यही वजह है कि बेतुके कदम उठाए जा रहे हैं। सेना के जहाज से पेपर ट्रांसपोर्ट करना, टेलीग्राम बंद करना। क्या इन कदमों से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं। उन्होंने आगे कहा पेपर लीक का धंधा, अरबों का है। पैसा टॉप तक जाता है, लीक बंद कर दिए तो एमएलए एमपी खरीदने के पैसे कहां से आएंगे?”

 

टेलीग्राम पर लगाया गया बैन

केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का कहना है कि यह कदम नकल कराने वाले गिरोह और दुष्प्रचार से निपटने के लिए उठाया गया है। एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि 22 जून तक एप्लीकेशन पर रोक यह सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई है कि 21 जून को होने वाली पुनः परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। सरकार की ओर से 22 जून तक टेलीग्राम एप को गूगल और एप्पल प्ले स्टोर से हटाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि नीट यूजी का आयोजन 3 मई को हुआ था लेकिन पेपर लीक के आरोप के बाद 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया। इस मामले जांच फिलहाल सीबीआई के पास है।