आज से ई-बसों में यात्रा कर सकेंगे भोपालवासी, इस रूट पर होगा संचालन, जानें कितना लगेगा किराया

भोपाल में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन द्वारा ही बसों का संचालन शुरू किया जाने वाला था। पिछले कुछ दिनों से इन बसों का ट्रायल रन चल रहा था। भोपालवासी इंतजार कर रहे थे कि आखिरकार उन्हें कब इस बस में बैठने का मौका मिलेगा। लोगों का यह इंतजार खत्म हो गया है

Jul 30, 2026 - 08:30
आज से ई-बसों में यात्रा कर सकेंगे भोपालवासी, इस रूट पर होगा संचालन, जानें कितना लगेगा किराया

भोपाल में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन द्वारा ही बसों का संचालन शुरू किया जाने वाला था। पिछले कुछ दिनों से इन बसों का ट्रायल रन चल रहा था। भोपालवासी इंतजार कर रहे थे कि आखिरकार उन्हें कब इस बस में बैठने का मौका मिलेगा। लोगों का यह इंतजार खत्म हो गया है और आज से ई बस में यात्री भी सवार हो सकेंगे।

ट्रायल रन पूरा होने के बाद 30 जुलाई यानी आज से इन बसों का कमर्शियल रन शुरू किया जा रहा है। पहले चरण के तहत दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाने वाला है।

100 ई बसों के संचालन की योजना

इस मामले में बीसीएलएल अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 30 इलेक्ट्रिक बस भोपाल पहुंच चुकी है। जिनमें से पहले चरण में 10 बस चलाई जाएगी। अगले सप्ताह 10 और बसों को नए रूट पर उतारा जाएगा। अगले 1 महीने में 100 ई बसों को शुरू करने का लक्ष्य नगर निगम द्वारा तय किया गया है।

कितना होगा किराया

इस बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए किराया काफी कम रहने वाला है। जो भी यात्री बस से यात्रा करेंगे उनसे प्रति किलोमीटर डेढ़ रुपए और न्यूनतम किराया 7 रुपए लिया जाएगा।

किस रूट पर चलेगी बस

पहले चरण में चलाई जा रही 10 बस दो रूट पर चलाई जाएगी। इसमें पहले रूट चिरायु अस्पताल से बोर्ड ऑफिस, मेट्रो स्टेशन होते हुए बैरागढ़ चिचली तक रहेगा। दूसरा रूट चिरायु अस्पताल से बोर्ड ऑफिस, मेट्रो स्टेशन से चेतक ब्रिज होते हुए रेलवे कोच फैक्ट्री तक रखा गया है।

12 रूट पर चलाने का प्लान

परिवहन विभाग के पास इन बसों को 26 रूटों पर चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिनमें से 12 रूट फाइनल किए गए हैं। इसमें से सबसे बड़ा रूट सीहोर से रातापानी का 68.5 किलोमीटर का है। जबकि सबसे छोटा रूट कोच फैक्ट्री से गोल जोड़ तक 28 किलोमीटर का है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।