MP में 29-30 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज दतिया-भिंड समेत 22 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, अब तक 11% पानी कम गिरा

मानसून की सक्रियता और अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश 29-30 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज, बुधवार को पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान

Aug 26, 2026 - 10:30
MP में 29-30 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज दतिया-भिंड समेत 22 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, अब तक 11% पानी कम गिरा

मानसून की सक्रियता और अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश 29-30 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज, बुधवार को पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, गहरे कम दबाव का क्षेत्र, चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ के चलते बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। इसका ज्यादा असर उत्तरी, मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। अगले दो तीन दिन में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

एमपी में बुधवार को कहां-कहां होगी भारी बारिश

  • अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): भिंड, दतिया, सागर
  • भारी बारिश (येलो अलर्ट): ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी ।
  • झंझावात/वज्रपात/तेज हवाएं: भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा,इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगौन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर,रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच ,मुरैना, श्योपुरकलां,अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, पांडुर्णा,सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, निवाड़ी

मध्य प्रदेश में 1 जून से 25 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक करीब 25.5 इंच ( 647.7 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 28.6 इंच ( 726.44 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 3.1 इंच पानी कम गिरा है। आमतौर पर पूरे मानसून सीजन में औसतन 37.3 इंच बारिश होती है।

पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 7% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 14% कम पानी गिरा है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति अब भी कमजोर बनी हुई है। 40 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश के 15 जिलों अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।

27 से 29 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

27 अगस्त गुरुवार:

विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरोली, सीधी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।

28 अगस्त, शुक्रवार:

  • रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन संभाग सहित राज्य के अधिकांश जिलों (जैसे रायसेन, राजगढ़, धार, रतलाम, नीमच, गुना, शिवपुरी, सतना, पन्ना, सागर आदि) में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और धूलभरी आंधी चलने की संभावना बनी रहेगी।

29-30 अगस्त, शनिवार-रविवार:

भोपाल, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के लगभग सभी जिलों (सूची में शामिल सभी प्रमुख जिलों) में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने का दौर जारी रहेगा।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।