मोदी की कूटनीति के मुरीद हुए शशि थरूर? BJP बोली- राहुल का पर्दाफाश हो गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई मुलाकात चर्चा में बनी हुई है। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल G7 शिखर सम्मेलन के दौरान

Jun 20, 2026 - 14:30
मोदी की कूटनीति के मुरीद हुए शशि थरूर? BJP बोली- राहुल का पर्दाफाश हो गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई मुलाकात चर्चा में बनी हुई है। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल G7 शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया गया था। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यह स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक और निजी दोनों ही चर्चाओं में भारत की चिंता को मजबूती से सामने रखा है।

शशि थरूर का क्या कहना

शुक्रवार को शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा संघर्षों के बीच नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत की चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध काल में वाणिज्यिक नागरिकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

बता दें शशि थरूर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक को निजी दोनों बैठकों में अपना रुख स्पष्ट कर दिया। यह संदेश देना बहुत महत्वपूर्ण है कि युद्ध काल के समय कॉमर्शियल जहाज पर तैनात नाविकों को युद्ध का निशान नहीं बनाया जाना चाहिए। वह सैनिक नहीं है और यही संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है।

चुप रहे पीएम: कांग्रेस

इस मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि ट्रंप से मुलाकात के दौरान वह ओमान की खाड़ी में कमर्शियल जहाज पर किए गए हमले में मारे गए तीन भारतीय नागरिकों की मौत पर चुप रहे। कांग्रेस ने कहा कि घटना को लेकर आक्रोश काफी था लेकिन इसके बावजूद भी पीएम ने इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से नहीं उठाया। वाशिंगटन से खेद व्यक्त करने की मांग क्यों नहीं की गई।

बीजेपी ने ली चुटकी

कांग्रेस के इन आरोपों के जवाब में बीजेपी ने शशि थरूर के बयान का फायदा उठाया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस नेता की खुलेआम प्रशंसा ने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है। इस बारे में भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा शशि थरूर ने राहुल गांधी का पर्दाफाश कर दिया है। कांग्रेस नेता खुलेआम नरेंद्र मोदी की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय हित की रक्षा की बात आती है तो पीएम मोदी सबसे आगे हैं। लेकिन भारत के राष्ट्रीय हित के खिलाफ बोलने की बात आती है तो राहुल गांधी सबको पीछे छोड़ देते हैं।