अगस्त के पहले दिन राहत भरी खबर, घटे LPG सिलेंडर के दाम, यहां देखें नए रेट

केंद्र सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अगस्त की पहली तारीख को बड़ी राहत दी है। दरअसल, 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे हैं संकट की वजह से गैस की कीमत लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में ये फैसला काफी

Aug 1, 2026 - 08:30
अगस्त के पहले दिन राहत भरी खबर, घटे LPG सिलेंडर के दाम, यहां देखें नए रेट

केंद्र सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अगस्त की पहली तारीख को बड़ी राहत दी है। दरअसल, 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे हैं संकट की वजह से गैस की कीमत लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में ये फैसला काफी राहत भरा है।

कमर्शियल उपभोक्ताओं को तो गैस की कीमतों में राहत दे दी गई है लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई फायदा नहीं हुआ है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

कहां कितनी है कीमत

केंद्र सरकार ने दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 202 रुपए सस्ता कर दिया है। अब यह 2728 रुपए में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 2930 रुपए थी। वहीं कोलकाता में कीमत 209 रुपए घटाई गई है जिससे अब सिलेंडर 2872.50 रुपए में मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर की कीमत क्या?

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती केवल कमर्शियल एलपीजी पर लागू होने वाली है। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कीमतों में राहत मिलने के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। घरेलू सिलेंडर की कीमतकी बात करें तो दिल्ली में यह 942 रूपए, कोलकाता में 968 रुपए, चेन्नई में 957.50 और मुंबई में 941.50 रूपए में मिल रहा है।

 

क्यों बढ़ रही थी कीमत

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से वैश्विक बाजार में एलपीजी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। इस वजह से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही थी। वैश्विक स्तर पर मिली राहत के बाद सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की कीमत में कटौती की है।