उद्धव गुट के सांसदों पर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज, संजय राउत बोले- इनकी कीमत 50 हजार…
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद बागी हो गए हैं और ये मुद्दा सियासी चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। गुट के 9 सांसदों में से 6 ऐसे हैं जो एकनाथ शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं। इस बात को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी देखने को मिल
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद बागी हो गए हैं और ये मुद्दा सियासी चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। गुट के 9 सांसदों में से 6 ऐसे हैं जो एकनाथ शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं। इस बात को लेकर विपक्षी दलों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
विपक्ष की ओर से बीजेपी नीत महायुति पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। पार्टी छोड़कर जाने वाले सांसदों पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। अब इस मामले में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का बयान सामने आया है। जिसपर उद्धव ठाकरे ग्रुप के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने जवाब भी दिया है।
क्या बोली महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा का बयान सामने आया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा यूबीटी के सांसद केवल 15 करोड रुपए में… इतने सस्ते में क्यों जा रहे हैं? यकीन मानिए हमारे वाले नेताओं को 4 करोड रुपए एडवांस में मिले थे और अगले 36 महीने तक हर महीने एक करोड रुपए मिलेंगे।
Only ₹15 cr? Saste mein kyo jaa rahe hai? Believe ours got ₹4cr up front and ₹1cr a month for next 36 months of term. …. Honey plus Money.@uddhavthackeray @abhishekaitc https://t.co/Yl1ZXFxkC5
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 16, 2026
महुआ को संजय राउत का जवाब
महुआ मोइत्रा के इस तंज पर उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत का जवाब देखने को मिला है। उन्होंने दावा किया कि यूबीटी के सांसदों को केवल 15 करोड़ नहीं बल्कि 50 करोड़ मिल रहे हैं। महुआ मोइत्रा की पोस्ट के जवाब में उन्होंने लिखा “नहीं नहीं महुआ जी मिनिमम सपोर्ट प्राइस तो 50 करोड रुपए प्रति सांसद तय किया गया यानी 50 खोके। 15 करोड़ रुपए तो सिर्फ अग्रिम राशि है। आगे उन्होंने लिखा सच कहूं तो इन लोगों की कीमत 50000 भी नहीं है। इन्हें शिवसेना और टीएमसी के ब्रांड टैग की वजह से कीमत मिल रही है।”
Apna Sapna Money Money!
No no — Mahua ji,the Minimum Support Price is fixed at ₹50 crore per MP.(पचास खोके)
₹15 crore is just the advance.
Frankly, these people aren’t even worth ₹50,000.
Their price has only gone up because of the Shiv Sena and TMC brand label. https://t.co/Srzjgg4DkX— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 17, 2026
TMC में भी आई थी टूट
संजय राउत लगातार इस मामले पर तीखे कटाक्ष कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था यह चौंकाने वाली और बहुत घिनौनी खबर है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए 15 करोड रुपए ऑफर किए गए हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हल्के में पार्टी में आई टूट की चर्चा तेज हो गई थी।