सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा “पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP में होगा भव्य दीपोत्सव”, नितिन नवीन होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए कार्यों को याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के […]
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए कार्यों को याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले दीपोत्सव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। नितिन नवीन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके प्रदेश के इस पहले दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है और सभी उनके आगमन का उत्साह के साथ इंतजार किया जा रहा है।
पीएम के जन्मदिन पर होगा भव्य दीपोत्सव
सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 50 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के पट्टों की रजिस्ट्री सरकारी खर्च पर निशुल्क कराई जाएगी। इसी के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए सीएम ने कहा कि वे पहली बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं और वे इस दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम सब पलक पांवड़े बिछाकर बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं उनसे आगमन की उत्साह से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
नितिन नवीन का मध्यप्रदेश दौरा
नितिन नवीन का दौरा 17 सितंबर से शुरू होगा। वे दोपहर को इंदौर के पहुंचेंगे। यहां गांधीनगर ग्राउंड पहुंचकर स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे उज्जैन रवाना होंगे। शाम लगभग पौने सात बजे वे उज्जैन के राम घाट पर मां शिप्रा की आरती में शामिल होंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे। बीजेपी के अनुसार, इस अवसर पर राम घाट पर लाखों दीये जलाए जाएंगे और यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और निरंतर मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 18 सितंबर को सुबह नितिन नवीन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पवित्र भस्म आरती में शामिल होंगे और पारंपरिक पूजा-अर्चना करेंगे।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा इस बार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मना रही है। अभियान में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को भी प्रमुखता दी जा रही है। पार्टी ने जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सामाजिक गतिविधियों के साथ कई कार्यक्रम तय किए हैं। इसी कड़ी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम रखा गया है। इसके तहत लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीया जलाने की अपील की गई है। भाजपा के मुताबिक, दीप प्रज्ज्वलन प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर मार्गदर्शन की कामना का प्रतीक है।
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के साथ ही सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत हो रही है… हम उनके नेतृत्व में किए गए सभी कामों को स्मरण करते हैं… कल उनके जन्मदिवस के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन होगा… कल उनके जन्मदिवस के अवसर… pic.twitter.com/WM0bqu0t93
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2026