सीएम 257 MSME इकाइयों को आज जारी करेंगे 169 करोड़, स्टार्टअप को भी अनुदान की पहली किस्त, उद्यमियों को भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र

सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार ( 30 मार्च 2026 ) को भोपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश की 257 से अधिक MSME इकाइयों को 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। ​यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10 बजे “समर्थ एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। ​यह

Mar 30, 2026 - 09:30
सीएम 257 MSME इकाइयों को आज जारी करेंगे 169 करोड़, स्टार्टअप को भी अनुदान की पहली किस्त, उद्यमियों को भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र

सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार ( 30 मार्च 2026 ) को भोपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदेश की 257 से अधिक MSME इकाइयों को 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। ​यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 10 बजे “समर्थ एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। ​यह कदम औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने और “इन्वेस्टमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट ईयर” (2026) के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीएम यादव एमएसएमई इकाइयों के साथ-साथ प्रदेश के 286 स्टार्टअप्स को भी 3.43 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी प्रथम किश्त (लगभग 28 लाख रुपये) आज वितरित की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति एवं कार्यान्वयन ईआईआर योजना अंतर्गत सहायता के रूप में प्रदेश के 43 ज़िलों के 286 स्टार्टअप्स को ₹3.43 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 43 जिलों के उद्यमी और स्टार्टअप संस्थापक शामिल हो रहे हैं, जहाँ वे अपने अनुभव साझा करेंगे।

भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र और लाभांश की राशि का चेक भी दिया जाएगा

  • ​भूमि आवंटन: कार्यक्रम के दौरान आगर-मालवा और बैतूल जिले के 3 उद्यमियों को औद्योगिक भूमि आवंटन आदेश और एक उद्यमी को आशय पत्र (Letter of Intent) सौंपा जाएगा।
  • ​लघु उद्योग निगम का लाभांश: एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप इस अवसर पर सीएम को लघु उद्योग निगम की ओर से 8 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का चेक भी भेंट करेंगे।
  • मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना : योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 50.5 लाख रूपये की ऋण राशि का वितरण चेक के माध्यम से करेंगे और आनलाइन माध्यम से उद्यमियों को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन प्रमाण पत्र तथा आशय-पत्र भी प्रदान करेंगे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।