MP News : आबकारी विभाग में पदोन्नति, राज्य शासन ने क्लर्क के आदेश जारी किये, देखें सूची

मध्य प्रदेश सरकार इन दिनों कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर रही है, शासन ने आज आबकारी विभाग में पदोन्नति आदेश जारी किये हैं, दो अलग अलग आदेश में सहायक ग्रेड-2/लेखापाल को पदोन्नत कर मुख्य लिपिक/सहायक ग्रेड-1 पर पदस्थ किया है वहीं सहायक ग्रेड-3 को लेखापाल/ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी के रूप में पदस्थ किया है।

Jul 7, 2026 - 21:30

आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से जारी एक आदेश में बताया गया कि शासन ने सहायक ग्रेड- 2/ लेखापाल को मुख्य लिपिक/सहायक ग्रेड -1 के पद पर वेतनमान रुपये 28,700 – 91,300 सातवें वेतनमान लेवल-7 पर पदोन्नत किया है इसी तरह दूसरे आदेश में कहा गया कि सहायक ग्रेड-3 को लेखापाल/ सहायक ग्रेड-2 के पद पर वेतनमान रुपये 25,300 – 80,500 सातवें वेतनमान लेवल-6  पर पदोन्नत किया जाता है।

जहाँ हैं वहीं उच्च पदभार  ग्रहण करना होगा  

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है जिन क्लर्क के पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं वे वर्तमान पदस्थापना वाली जगह ही उच्च प्रभार ग्रहण करेंगे, आदेश में कहा गया है कि ये पदोन्नति मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें ) अधिनियम 1961 के अंतर्गत दो वर्ष  की परीक्षण अवधि के लिए होगी।

सहायक ग्रेड-2/लेखापाल पदोन्नति आदेश 

सहायक ग्रेड- 3 पदोन्नति आदेश 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।