IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 4 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल और हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी को नया पदभार सौंपा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से

Jul 7, 2026 - 23:30
IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 4 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल और हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी को नया पदभार सौंपा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में 2 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer)  किया गया है। जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश 7 जुलाई को जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सरकार ने बैच 1995 के आईएएस अधिकारी खलील अहमद को जलपाईगुड़ी डिवीजन के आयुक्त पद अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वर्तमान में वह एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, फायर एंड एमरजैंसी सर्विसेज डिपार्मेंट पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव, यूडी एवं एमए विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनूप कुमार अग्रवाल ने राज्यपाल के नाम से आदेश जारी किया है।

पश्चिम बंगाल आईएएस तबादला 

बैच 2018 के आईएएस अधिकारी पीयूष भगवानराव सालुंखे, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मालदा को ज्वाइंट सेक्रेटरी, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।  नवीन कुमार चंद्रा को अर्बन स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (SUDA) पश्चिम बंगाल का निदेशक बनाया गया है। जो वर्तमान में ज्वाइंट सेक्रेटरी, मुख्यमंत्री कार्यालय (पी एंड एआर विभाग) पद पर कार्यरत हैं। राज्य में 4 जुलाई को भी 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ था। जबकि दो को  अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। 21730_21728_21729_merged

हरियाणा आईएएस और HCS तबादला 

बैच 2019 के आईएएस अधिकारी जयदीप कुमार को निदेशक, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है। साथी उन्हें अतिरिक्त सचिव सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा वह डायरेक्टर, साइंस एंड टेक्नोलॉजी पद का प्रभार भी संभालेंगे। पहले वह अतिरिक्त सचिव, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट पद पर कार्यरत थे।

एचसीएस अधिकारी विराट को अतिरिक्त उपायुक्त-सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी अंबाला और स्पेशल ऑफिसर APZ अंबाला पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के OSD पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 16067