कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने छात्रों के साथ जताई एकजुटता

संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि

Jul 22, 2026 - 12:30
कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने छात्रों के साथ जताई एकजुटता

संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा “हम छात्र के साथ हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं। छात्र के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत, यह आप ही बताए। सारे बच्चे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि मुद्दा महत्वपूर्ण है। सभी माता-पिता जानते हैं कि यह वास्तविक मुद्दा है। छात्र सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

प्रियंका गांधी ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर छात्र आंदोलन के मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ अपनी एकजुटता जताई। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद अपने भविष्य के सपने देखते हैं, लेकिन मौजूदा व्यवस्था उनके भविष्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्र सिर्फ यह चाहते हैं कि सरकार उनसे बातचीत करे और परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार किए जाएं क्योंकि मौजूदा व्यवस्था टूटी हुई है। इसी के साथ संसद की कार्यवाही को लेकर भी कांग्रेस सांसद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अलोकतांत्रिक जो सड़कों और सदन में हो रहा है, वह है। हमारा प्रदर्शन अलोकतांत्रिक नहीं है। सदन में चर्चा नहीं कराई जा रही है। लोकतंत्र बचा ही नहीं है।”

कांग्रेस ने पीएम आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

बता दें कि नीट परीक्षा विवाद और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। उनके साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कई सांसद और वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाबदेही तय करने तथा इस्तीफे की मांग उठाई गई। विपक्ष ने अमित शाह का इस्तीफा भी मांगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले संसद मार्च के दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। पीएम आवास पर प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात भी की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया और धरने पर बैठ गए।

बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया, जबकि भाजपा ने प्रदर्शन को राजनीतिक बताया और कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।