जुलाई में कलेक्टर्स-SP कॉन्फ्रेंस, अधिकारियों के कामकाज की होगी समीक्षा, CM ने नीट परीक्षा के संबंध में भी दिए ये निर्देश

जुलाई माह में कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस होगी, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी, इसमें अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी। जिला स्तर पर विकास और जनकल्याण योजनाओं के संचालन की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। यह बात शनिवार (13 जून 2026) को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में हुई बैठक

Jun 14, 2026 - 09:30
जुलाई में कलेक्टर्स-SP कॉन्फ्रेंस, अधिकारियों के कामकाज की होगी समीक्षा, CM ने नीट परीक्षा के संबंध में भी दिए ये निर्देश

जुलाई माह में कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस होगी, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी, इसमें अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी। जिला स्तर पर विकास और जनकल्याण योजनाओं के संचालन की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। यह बात शनिवार (13 जून 2026) को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में हुई बैठक के दौरान कही।

खबर है कि इस बैठक में सभी जिलों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन होगा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को परखा जाएगा। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर 2025 में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।

15 अगस्त को प्रभारी मंत्री प्रस्तुत करेंगे जिले की उपलब्धियां

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में जिले के प्रभारी मंत्री अपने संबोधन में विस्तृत रूप से जिले की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे। प्रभारी मंत्रियों के संबोधन से पहले राज्य स्तर से मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। यह सभी जिलों में प्रसारित होगा। जिला स्तर की उपलब्धियों के प्रस्तुतिकरण से जिला स्तर पर संचालित विकास और जनकल्याण गतिविधियों का दस्तावेजीकरण होगा, इसकी तैयारी तत्काल आरंभ की जाए। इस आधार पर जिलों की विकास पुस्तिका बनेगी।

कलेक्टर्स वीसी नीट परीक्षा के संबंध में भी दिए दिशा-निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात के संचालन के लिए विशेष व्यवस्था करें। पुलिस प्रशासन परीक्षार्थियों के साथ सकारात्मक भाव से हर संभव सहयोग प्रदान करें। जिला स्तर पर सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए तथा अफवाह फैलने की स्थिति में तत्काल वस्तुस्थिति से लोगों को अवगत कराया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 30 जिलों में नीट परीक्षा के लिए 283 सेंटर बनाए गए हैं। सर्वाधिक 57 केंद्र इंदौर में हैं। इसके अलावा सीएम डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के प्रदेश में होने वाले दौरे के दृष्टिगत आवश्यकत तैयारियों के संबंध में भी निर्देश दिए।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।