अवैध हथियार के साथ पकड़ा बदमाश निकला शातिर चोर, पत्नी के साथ मिलकर करता था चोरी, 55 से ज्यादा अपराध दर्ज

ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे पति पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो मिलकर चोरियां करते थे, पूछताछ में मालूम चला है कि आरोपी बहुत शातिर है उसपर 56 अपराध दर्ज है जो ग्वालियर जिले के अलावा मध्य प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के भी है, शुरूआती पूछताछ में महाराजपुरा थाना क्षेत्र की

Mar 21, 2026 - 20:30
अवैध हथियार के साथ पकड़ा बदमाश निकला शातिर चोर, पत्नी के साथ मिलकर करता था चोरी, 55 से ज्यादा अपराध दर्ज

ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे पति पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो मिलकर चोरियां करते थे, पूछताछ में मालूम चला है कि आरोपी बहुत शातिर है उसपर 56 अपराध दर्ज है जो ग्वालियर जिले के अलावा मध्य प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के भी है, शुरूआती पूछताछ में महाराजपुरा थाना क्षेत्र की 6 चोरियों का खुलासा हुआ है।

ग्वालियर जिले की हजीरा थाना पुलिस ने 17 मार्च को हजीरा बस स्टैंड से एक युवक को 315 बोर के अवैध कट्टे और दो जिन्दा राउंड के साथ पकड़ा था, पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वो एक शातिर चोर निकला, उसने महाराजपुरा थाना क्षेत्र में कई चोरियां करना स्वीकार किया। एडिशनल एसपी विदिता डागर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब बदमाश अरविंद रजक से पूछताछ शुरू की तो उसने महाराजपुरा थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी ज्योति के साथ मिलकर कुल 6 जगह चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने अरविंद के बयान के बाद उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।

6 चोरियों का खुलासा, दर्ज हैं 56 अपराध  

महाराजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी अरविंद रजक एवं उसकी पत्नी ज्योति की निशादेही पर 6 चोरियों में चोरी किये गए सोने के जेवर बरामद किये साथ ही करीब 2 लाख रुपये कैश भी पुलिस ने अरविंद और उसकी पत्नी के पास से बरामद किया। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों से शेष चोरी गये माल को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं।  पुलिस ने बताया कि आरोपी अरविंद के खिलाफ ग्वालियर सहित दूसरे राज्यों में भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 56 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी की पत्नी ज्योति रजक के खिलाफ भी जिला झांसी में एक चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।

ये रहता था वारदात का तरीका 

पुलिस ने बताया कि आरोपी अरविंद दिन के समय रैकी करता था फिर चोरी की मोटरसाइकिल से रात के समय पत्नी के साथ मिलकर सूने मकानों को निशाना बनाता था । आरोपी लम्बे समय से ग्वालियर में रहते हुए महाराजपुरा क्षेत्र में सूने घरों को निशाना बना रहा था। आरोपी पकड़े जाने के बाद जेल से बाहर आते ही पुनः चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

पति पत्नी से पुलिस ने बरामद किये जेवरात 

पुलिस ने अरविंद और ज्योति से 02 सोने के हार, 02 सोने की चेन, 04 सोने की अंगूठी, 01 सोने का पेंडल, 01 सोने की लेडीज अंगूठी, 02 सोने की लेडीज अंगूठी, 01 जोड़ी सोने की ब्रजवाला, 01 सोने की अंगूठी, 01 सोने का सिक्का कुल 105 ग्राम सोना बर्मद किया है जिसकी कुल कीमत 15 लाख 75 हजार रुपये है इसके अलावा पुलिस ने 02 लाख रुपये कैश भी बरामद किया है ।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।