CWG 2026: 3 गोल्ड समेत 17 मेडल… जानिए पदक तालिका में किस नंबर पर पहुँचा भारत और किन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन के बाद भारत 3 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर है। लवप्रीत सिंह ने भारोत्तोलन में रजत और सीमा कालीरामना ने चक्का फेंक में कांस्य जीता।

Jul 31, 2026 - 13:30
CWG 2026: 3 गोल्ड समेत 17 मेडल… जानिए पदक तालिका में किस नंबर पर पहुँचा भारत और किन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

New Delhi: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन के मुकाबलों के बाद भारत 17 मेडल्स के साथ मेडल टेबल में 10वें स्थान पर बना हुआ है। भारतीय दल के खाते में 3 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक हैं। आठवें दिन भारत ने दो और मेडल अपने नाम किए। भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि सीमा कालीरमना ने महिला चक्का थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया।

आठवें दिन लवप्रीत और सीमा ने दिलाए पदक

भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 kg से अधिक वर्ग में कुल 388 kg वजन बढ़ाकर रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 176 kg बढ़ाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 212 kg का भार उठाया। न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिट ने 389 kg के कुल भार के साथ स्वर्ण जीता।

वहीं महिला चक्का थ्रो में सीमा कालीरमना ने 58.65 मीटर के प्रयास के  साथ कांस्य पदक जीता। भारत की निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं।

Sports News: ज़िम्बाब्वे से आयरलैंड तक का सफर, जानिए क्यो पीटर मूर ने 34 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

भारत के तीनों गोल्ड मेडल किसने जीते?

भारत के अब तक के तीनों गोल्डन मेडल अलग-अलग प्रतियोगिताओं में आए हैं।

मीराबाई चानू – महिला 48 kg भारोत्तोलन
शर्मिला धनकर – महिला शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स
दिलीप महादू गावित – पुरुष 100 मीटर T47, पैरा एथलेटिक्स
दिलीप महादू गावित ने 100 मीटर T47 में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्डन जीता, जबकि मोहम्मद बासिल मोरसिंगनकाथ ने इसी प्रतियोगिता में सिल्वर जीता। भारत को ऐतिहासिक 1-2 परिणाम डेल्टा।

भारत के 10 सिल्वर मेडल

भारत के सिल्वर मेडल जीतने वाले प्लेयर्स में ऋषिकांता सिंह (भारोत्तोलन 60 kg), मुथुपंडी राजा (65 kg), ज्ञानेश्वरी यादव (महिला 53 kg), सर्वेश कुशारे (हाई जंप), वल्लुरी अजया बाबू (79 kg), हरजिंदर कौर (69 kg), गुलवीर सिंह (10,000 मीटर), मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप), मोहम्मद बासिल मोरसिंगनकाथ (100 मीटर T47) और लवप्रीत सिंह (+110 kg) शामिल हैं।

चार ब्रॉन्ज़ मेडल भी भारत के नाम

भारत के चार ब्रॉन्ज़ मेडल झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग), शिल्पा के. शायला (महिला शॉट पुट F57), बिंद्यारानी देवी (महिला 58 kg भारोत्तोलन) और सीमा कालीरमणा (महिला चक्का थ्रो) ने जीते हैं।

Sports News: क्रिकेट का एक ऐसा कोना, जहां इतिहास हर कदम पर बसा है,जानिए मैदान का वो सच जो सबको नहीं पता

10 बॉक्सिंग वालों ने पक्के किए मेडल

भारत के लिए आने वाले दिनों में मेडलों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 10 भारतीय मुक्केबाजी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जिससे उनके कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो गए हैं। हालांकि इन पदकों को आधिकारिक पदक तालिका में तभी जोड़ा जाएगा जब संबंधित मुकाबलों के नतीजों के आधार पर पदक प्रदान किए जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 51 स्वर्ण, 24 रजत और 35 कांस्य सहित 110 पदकों के साथ शीर्ष पर है। इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर हैं। भारत के 17 पदक आने पर उसे 10वें स्थान पर रखा जाएगा।

भारत ने आठवें दिन तक भले ही 17 पदक हासिल किए हों, लेकिन मुक्केबाजी के 10 पक्के पदकों और आने वाली प्रमुख प्रतियोगिताओं के कारण उसकी पदक तालिका में स्थिति आगे और बेहतर होने की उम्मीद है।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।