Spain vs Argentina Final: स्पेन बना फुटबॉल का बादशाह, अर्जेंटीना को हराकर जीता विश्व कप
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मैच में सभी फुटबॉल प्रेमियों की नजरें मेसी और यामाल पर टिकी रही।
New Delhi: फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे।
पहले और दूसरे हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग पायी। दोनों टीमों के बीज रोमंचक मुकाबला देखा गया। पहले 75 मिनट में दोनों टीमों ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। स्पेन ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, जबकि अर्जेंटीना ने जवाबी हमलों के जरिए मौके बनाने की कोशिश की।
स्पेन ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
90 मिनट का खेल पूरा होने के बाद मैच इंजरी टाइम में पहुंच गया जिससे टीमों को चार मिनट का एक्ट्रा टाइम दिया गया। 106वें मिनट में स्पेन के फेरन टॉरस ने शानदार गोल दागकर टीम को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी ।
106वें मिनट में फेरन टोरेस ने शानदार गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई और टीम को 1-0 से अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दिलाई।
अर्जेंटीना की प्लेइंग इलेवन- एमिलियानो मार्टिनेज, गोंजालो मोंटेल, क्रिस्टीयन रोमेरो, लिसांड्रो मार्टिनेज, निकोलस टागलियाफीको, रोड्रीगो डीपॉल, एंजो फर्नांडेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, निकोलस गोंजालेस, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी
स्पेन की प्लेइंग इलेवन-
उनाई सिमोन, पेड्रो पोरो, पाउ क्यूबर्सि, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्री, फैबियान रुइज़, एलेक्स बेना, दानी ओल्मो, लामिन यमाल, मिकेल ओयारजाबल।
स्पेन ने फीफा विश्व कप किया अपने नाम
लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास
फाइनल मैच शुरू होने से पहले ही लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया है। अर्जेंटीना की प्लेइंग इलेवन सामने आने के साथ ही मेसी ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन वर्ल्ड कप फाइनल मैचों में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया हो, उन्होंने 2014, 2022 और अब 2026 में ऐसा किया है।
जंतर-मंतर पर रातभर जुटे हजारों लोग, सुबह संसद कूच की तैयारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा मांग तेज
कांटे की टक्कर
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच हेड टू हेड (Spain vs Argentina Head To Head) की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती है। इनके बीच इंटरनेशनल मैचों में 14 बार भिड़ंत हुई। इस दौरान दोनों टीमों ने छह-छह मैच जीते। साथ ही दो मैच बराबरी पर रहे।
फीफा वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में ऐसा सिर्फ 2 बार हुआ है, जब किसी टीम ने लगातार दो बार ट्रॉफी जीती हो। 1934 और 1938 में इटली ने लगातार 2 बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। फिर ब्राजील ने 1958 और 1962 में ऐसा करके दिखाया।
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने जंतर-मंतर से किया बड़ा ऐलान, रखी ये शर्त
उसके बाद वर्ल्ड कप होते रहे, अलग-अलग विजेता सामने आते रहे लेकिन कोई लगातार 2 बार ट्रॉफी नहीं जीत सका। 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना के पास ऐसी तीसरी टीम बनने का मौका होगा।