MP BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 15 जिलों के नए अध्यक्ष और महासचिव घोषित

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में पार्टी ने अपने युवा विंग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं जिला महासचिवों की घोषणा कर दी है। इसकी आधिकारिक

Jul 19, 2026 - 23:30
MP BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 15 जिलों के नए अध्यक्ष और महासचिव घोषित

मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में पार्टी ने अपने युवा विंग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं जिला महासचिवों की घोषणा कर दी है। इसकी आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें विभिन्न जिलों में युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

दरअसल पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष और महासचिव नियुक्त किए गए हैं, जो प्रदेश में भाजपा की युवा शक्ति को संगठित और सक्रिय करने का काम करेंगे।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

सागर ग्रामीण में आयुष पाण्डेय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
हरदा जिले की कमान धर्मेन्द्र पाल को सौंपते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सीधी में अजय गुप्ता को जिला अध्यक्ष का दायित्व मिला है।
टीकमगढ़ जिले में संकल्प जैन को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।
खरगोन में अंकुश जायसवाल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जबलपुर ग्रामीण में पंकज तिवारी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बैतूल में विक्रम वैद्य को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
झाबुआ में प्रकाश परमार जिला अध्यक्ष का पद संभालेंगे।
ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अध्यक्ष के साथ-साथ जिला महामंत्री की भी घोषणा

अध्यक्ष के साथ-साथ जिला महामंत्री की भी घोषणा

वहीं कुछ जिलों में अध्यक्ष के साथ-साथ जिला महामंत्री की भी घोषणा की गई है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

रतलाम में गौरव मिश्रा को जिला अध्यक्ष और अनुकुल सोनी को जिला महामंत्री बनाया गया है।
बड़वानी जिले में कृष्णा डिण्डोर जिला अध्यक्ष और निशांत पंवार जिला महामंत्री बने हैं।
शहडोल में शिवम मिश्रा जिला अध्यक्ष और प्रियम त्रिपाठी जिला महामंत्री नियुक्त किए गए हैं।
सीहोर जिले में महेन्द्र ठाकुर को जिला अध्यक्ष और हर्षित मेवाड़ा को जिला महामंत्री बनाया गया है।
खण्डवा में सागर अरतानी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।
उज्जैन नगर में शुभम् पटेल जिला अध्यक्ष और नितिन सेन जिला महामंत्री का दायित्व निभाएंगे।

दरअसल ये सभी नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं। पार्टी का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। नई टीम आगामी समय में पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।