FSSAI का बड़ा कदम, मिलावटी और खराब खाने की Food Safety Connect App से करें शिकायत

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया ने मिलावटी और खराब खाने के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए नई पहल की है। इसके लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट एप लांच किया गया है। इसके जरिए लोग सीधे मिलावटी और खराब खाने की शिकायत फूड सेफ्टी विभाग को कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इस

Jul 13, 2026 - 10:30
FSSAI का बड़ा कदम, मिलावटी और खराब खाने की Food Safety Connect App से करें शिकायत

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया ने मिलावटी और खराब खाने के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए नई पहल की है। इसके लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट एप लांच किया गया है। इसके जरिए लोग सीधे मिलावटी और खराब खाने की शिकायत फूड सेफ्टी विभाग को कर सकेंगे।

सबसे खास बात यह है कि इस एप्लीकेशन का उपयोग हर व्यक्ति बहुत ही आसानी से कर सकता है। अगर खाना खराब है या मिलावटी है तो उपभोक्ता इसकी जानकारी फोटो के साथ अपलोड कर सकता है। यह चाहे रेस्टोरेंट हो होटल हो या फिर स्ट्रीट फूड हर जगह की जानकारी विभाग को दी जा सकती है।

कैसा है फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप

FSSAI के अनुसार देश के हर नागरिक को बिना किसी मिलावट के ताजा स्वच्छ खाना मिले इसके लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट एप को लॉन्च किया गया है। इस एप्लीकेशन के जरिए रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल या स्ट्रीट फूड पर गंदगी दिखने और खराब खाना मिलने पर सीधे शिकायत की जा सकती है।

दर्ज होगी ये शिकायत

इस एप्लीकेशन के जरिए उपभोक्ता कई तरह की शिकायत कर सकते हैं। अगर खाने में मिलावट का शक है या फिर यह खाने के लायक नहीं है तो विभाग को सूचित किया जा सकता है। किसी रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी हैं वहां पर मक्खियां, कॉकरोच और चूहे हैं तो उसकी फोटो अपलोड की जा सकती है। अगर रेस्टोरेंट के होटल में हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जा रहा तो उसकी जानकारी भी दे सकते हैं। इस शिकायत में मौके की फोटो और अन्य डिटेल भी दर्ज की जा सकती है।

 

कैसे होगी शिकायत

शिकायत करने के लिए सबसे पहले मोबाइल में फूड सेफ्टी कनेक्ट एप डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद ओपन करें और जहां भी गंदगी या खराब खाना दिखे एप्लीकेशन के जरिए उसकी फोटो लें। अब आपको घटना की जगह का नाम और पता दर्ज करना होगा। अपनी शिकायत का प्रकार चुनें और इसे सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद यह शिकायत सीधे उसे एरिया के फूड सेफ्टी ऑफिसर के डिजिटल डैशबोर्ड पर चली जाएगी।