G7 Summit: लीक हुई मोदी-मेलोनी की सीक्रेट बातचीत! समिट के ‘Hot Mike’ ने खोले बंद कमरे के 5 राज

G7 समिट में चालू रह गए माइक (Hot Mike) ने खोल दिए वर्ल्ड लीडर्स के बड़े राज! जानें कैसे पीएम मोदी और मेलोनी ने की इंस्टाग्राम पर बात, मेलोनी के सिगरेट छोड़ने पर क्यों बजी तालियां और मैक्रों की घड़ी पर क्या बोले ट्रंप।

Jun 17, 2026 - 09:30
G7 Summit: लीक हुई मोदी-मेलोनी की सीक्रेट बातचीत! समिट के ‘Hot Mike’ ने खोले बंद कमरे के 5 राज

Avian: फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit Evian) से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आमतौर पर इन बड़े सम्मेलनों में युद्ध, मंदी और गंभीर वैश्विक मुद्दों पर बात होती है। लेकिन इस बार नेताओं के भाषणों से ज्यादा चर्चा उन बातों की हो रही है जो कैमरे के पीछे हुईं।

दरअसल, समिट के दौरान ‘हॉट माइक’ (बिना बंद हुए चालू रह गए माइक) ने दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं के कुछ ऐसे सीक्रेट्स और मजेदार बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, जो अब लीक हो चुकी हैं। इसमें सिगरेट छोड़ने से लेकर ट्रंप के चुटकुलों और मोदी-मेलोनी की वायरल केमिस्ट्री तक, सब कुछ शामिल है।

जब मेलोनी के सिगरेट छोड़ने पर बजने लगीं तालियां

समिट की एक अनौपचारिक बैठक शुरू होने से ठीक पहले जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने इटली की खूबसूरत प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या उन्होंने सुबह सिगरेट पी है? इस पर मेलोनी ने बड़े गर्व से जवाब दिया, “मैंने 1 मई से सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है।”

मेलोनी का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी समेत कई दिग्गज नेताओं ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। इसी बीच मार्क कार्नी ने मजे लेते हुए पूछ लिया, “क्या आपने निकोटिन पैच लगा रखा है?” जिसके बाद पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा।

G7 Summit: 16 महीने बाद पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक मंच पर दिखी भारत-अमेरिका की गर्मजोशी

मैक्रों भूल गए अपनी कीमती घड़ी, तो ट्रंप बोले- ‘मुझे दे दो’

लंच से ठीक पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी कलाई घड़ी टेबल पर ही भूल गए। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैक्रों अपनी घड़ी यहीं छोड़ गए हैं।” पास ही खड़े डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपनी आदत के मुताबिक तुरंत बीच में कूदे और बोले, “अगर वो भूल गए हैं, तो वो घड़ी मुझे दे दो!” ट्रंप के इस हाजिरजवाबी अंदाज को देखकर वहां मौजूद सभी डिप्लोमैट्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

‘इंस्टाग्राम रील्स’ पर हुई पीएम मोदी और मेलोनी की मजेदार बात

सोशल मीडिया पर #Melodi ट्रेंड कराने वाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर सुर्खियां बटोर ले गई। जब दोनों नेता पारंपरिक फैमिली फोटो के लिए मिल रहे थे, तो मेलोनी ने हंसते हुए पीएम

मोदी से कहा, “आपसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा।” इसके जवाब में पीएम मोदी ने जब इंस्टाग्राम का जिक्र किया, तो मेलोनी खिलखिलाकर बोलीं, “हां, हम दोनों इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं।” दोनों की इस गजब की केमिस्ट्री को देखकर आसपास खड़े बाकी देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी मुस्कुराने लगे।

ट्रंप को मिली साइकिल और नंबर 47 वाली ‘खास’ जर्सी

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने अपनी आगामी साइक्लिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को प्रमोट करने के लिए सभी नेताओं को एक-एक कस्टमाइज्ड साइकिल गिफ्ट की। जब यह साइकिल ट्रंप को मिली तो सब मुस्कुराने लगे, क्योंकि ट्रंप अक्सर एक्सरसाइज और साइकिल चलाने से कतराते हैं।

वहीं, जर्मनी के चांसलर ने ट्रंप को जर्मनी की नेशनल फुटबॉल टीम की एक जर्सी गिफ्ट की, जिसके पीछे ’47’ नंबर लिखा था। यह नंबर ट्रंप के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का सीधा इशारा था। ट्रंप ने खुश होकर इसके साथ फोटो खिंचवाई।

G7 Summit: भारत जी-7 का सदस्य नहीं… फिर भी हर साल पीएम मोदी को क्यों बुलाया जाता है?

पर्दे के पीछे फुटबॉल का क्रेज और चीन पर सीक्रेट चर्चा

इस गंभीर समिट के दौरान नेताओं के सिर चढ़कर फुटबॉल का जादू भी बोला। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) को लेकर नेताओं के बीच जमकर गॉसिप हुई। वहीं, एक कोने में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चीन से आने वाली इलेक्ट्रिक कारों (EVs) पर लगाए जा रहे कड़े प्रतिबंधों का गणित समझाते दिखे। कार्नी ने जब कहा कि हमने चीनी कारों पर सख्त लिमिट लगा दी है, मुझे लगा आपको यह पसंद आएगा, तो ट्रंप ने खुश होकर कहा, “बहुत अच्छे, मुझे यह पसंद आया।”

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।