IAS IPS Transfer: राज्य में हुआ 3 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

तमिलनाडु में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IAS IPS Transfer 2026) हुआ है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने एक साथ 3 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को भी नया पदभार सौंपा गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित

Jul 13, 2026 - 21:30
IAS IPS Transfer: राज्य में हुआ 3 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

तमिलनाडु में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IAS IPS Transfer 2026) हुआ है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार ने एक साथ 3 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को भी नया पदभार सौंपा गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सोमवार को जारी किया गया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

आईजीपी, प्रबंध निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। आईएएस अधिकारी थिरु एच. कृष्णनुन्नी को थिरु एसपी अमृत के स्थान पर एनिमल हसबेंडरी और वेटरिनरी सर्विसेज चेन्नई का निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

आईएएस अधिकारी एसपी अमृत को स्थानांतरित करके तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। श्रम आयुक्त पद पर कार्यरत शिल्पा प्रभाकर सतीश की को तमिलनाडु सिविल सप्लाई कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्ट तौर पर नियुक्त किया गया है। वह डॉ पी उमानाथ का स्थान ग्रहण करने वाली है। राज्यपाल के नाम से सरकार के मुख्य सचिव एम साई कुमार ने तबादले से संबंधित आदेश जारी किया है।

इन आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

थिरु ए अरुण को तमिलनाडु पुलिस अकादमी ऊनामचेरी के एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस/निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ निदेशक, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक पद पर कार्यरत थे। आईपीएस अधिकारी टीएमटी सी. मगेश्वरी को एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस/निदेशक, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक पद अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह पुलिस महानिरीक्षक विशेष जांच प्रकोष्ठ-1  सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय चेन्नई पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।